Heat-Not-Burn (HNB) Devices MNCs Playing a Dangerous Game with Youth Psyche: Manav Rachna School Ex Principal Calls for Policy Overhaul
New Delhi, May 2026 — Raising serious concerns...
New Delhi, May 2026 — Raising serious concerns...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि...
केन्द्र सरकार द्वारा आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन-2026 के...

अमित शाह ने कांग्रेस पर करारे निशाने साधे
कांग्रेस प्रायवेट कंपनी बनकर रह गई है :- शाह
खातेगाँव विधानसभा प्रत्याशी के समर्थन में अमित शाह की हुई आम सभा
देवास। भाजपा पार्टी के प्रत्याशीयों के समर्थन में एक और गत दिनों प्रधानमंत्री मोदी ने आम सभा को संबोधित किया था। इसी के तहत देवास जिले की खातेगाँव विधानसभा सीट पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आम सभा को संबोधित कर कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा की कांग्रेस पार्टी देश का विकास नहीं कर सकती है। वह प्रायवेट लिमिटेड कंपनी बन चुकी है। 25 वर्ष पूर्व कांग्रेस पार्टी ने बंटाधारा कर रखा था जहाँ देखो वहां पर अंधेरा पसरा रहता था। जिसे भाजपा सरकार ने बदला है अब आगे 28 नवंबर को चुनाव होना है जिसके लिये आप ही तय करें किसे वोट देना है किसे नहीं।
गत दिवस देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इंदौर में आम सभा को संबोधित कर भाजपा पार्टी के प्रत्याशीयों के लिये वोट माँगते हुए कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कई प्रकार के आरोप लगाये थे। वहीं दूसरी और भाजपा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने जिले के खातेगाँव विधानसभा सीट पर प्रत्याशी आशिष शर्मा व पहाड़ सिंह कन्नौजे के समर्थन में आम सभा को संबोधित किया जहां कांग्रेस पार्टी पर कई प्रकार के आरोप लगाते हुए पार्टी को प्रायवेट लिमिटेड कह गये और कहा की ऐसी पार्टी देश का क्या विकास करेगी ? इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने भी सभा को संबोधित किया था।