डीएमएफ की कार्ययोजना में पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य और अधोसंरचना को दें प्राथमिकता – राज्यपाल श्री डेका
राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा...
राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा...
राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज...
दिवंगत विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को...
राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा है कि...
राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज लोकभवन में...
दिवंगत विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को श्रद्धांजलि अर्पित...

मल्टीमीडिया डेस्क। भारत के रोहित शर्मा इन दिनों जबर्दस्त फॉर्म में चल रहे हैं और मैच दर मैच नए कीर्तिमान बना रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बुधवार को ब्रिस्बेन में होने वाले पहले टी20 मैच में भी उनकी निगाहें मार्टिन गप्टिल के अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड को तोड़ने पर टिकी रहेगी।
रोहित इस वक्त अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे क्रम पर हैं। न्यूजीलैंड के गप्टिल 75 मैचों की 73 पारियों में 34.40 की औसत से 2271 रन बनाकर इस सूची में पहले क्रम पर हैं। रोहित 87 मैचों की 80 पारियों में 33.43 की औसत से 2207 रन बना चुके हैं। उन्हें गप्टिल को पीछे छोड़ने के लिए 65 रन और बनाने होंगे। ऐसा करते ही रोहित इस मामले में वर्ल्ड नंबर वन बन जाएंगे।
रोहित ने इस दौरान 4 शतक और 15 फिफ्टी लगाई है। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ लखनऊ में दूसरे टी20 मैच में 111 रनों की नाबाद पारी खेली थी। यह उनका इंटरनेशनल टी20 मैचों में चौथा शतक था और वे कोलिन मुनरो को पीछे छोड़ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 क्रिकेट में रोहित का रिकॉर्ड अच्छा है और इसे देखते हुए वे पहले टी20 मैच में गप्टिल को पीछे छोड़ सकते हैं।
भारत के कप्तान विराट कोहली इस सूची नें पांचवें क्रम पर हैं, उनके नाम 62 मैचों में 48.88 की औसत से 2102 रन दर्ज हैं। विराट पिछले कुछ समय से कई टी20 मैचों में नहीं खेल रहे हैं, अन्यथा वे इस सूची में भी शीर्ष पर नजर आ सकते थे।