PAK vs NZ: यासिर शाह का कहर, न्यूजीलैंड के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड - Samacharline.com

होम

PAK vs NZ: यासिर शाह का कहर, न्यूजीलैंड के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

दुबई। पाकिस्तान के स्पिनर यासिर शाह की घातक गेंदबाजी के चलते सोमवार को न्यूजीलैंड के नाम दूसरे टेस्ट मैच में शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। ऐसा कारनामा 141 साल के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ। यासिर शाह ने 41 रन देकर 8 विकेट झटके, यह उनका टेस्ट करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है।

दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड की पहली पारी अच्छी शुरुआत के बाद केवल 90 रन पर ही सिमट गई। इस टीम के ओपनर्स जीत रावल और टॉम लाथम ने पहले विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी की थी। टेस्ट क्रिकेट में ऐसा पहली बार हुआ कि पहले विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी के बाद किसी टीम की पारी 100 रनों के अंदर सिमट गई। यासिर की घातक गेंदबाजी के सामने न्यूजीलैंड ने अपने 10 विकेट केवल 40 रन ही गंवा दिए।

इससे पहले भी न्यूजीलैंड के नाम पर ही था यह रिकॉर्ड

इसी के साथ न्यूजीलैंड के नाम ऐसा खराब रिकॉर्ड दर्ज हो गया है, जो वह कभी याद नहीं रखना चाहेंगे। इससे पहले भी ये खराब रिकॉर्ड इस टीम के खिलाफ था। साल 1992 में श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेले गए टेस्ट में इस टीम के ओपनर्स ने पहले विकेट के लिए 58 रन की साझेदारी की थी और उसके बाद वह केवल 102 रन पर ही सिमट गई थी। इसके बाद नंबर आता है दक्षिण अफ्रीका का। द. अफ्रीकी टीम साल 1939 में इंग्लैंड के खिलाफ केवल 103 रन पर ढेर हो गई थी जबकि पहले विकेट के लिए ओपनर्स ने 60 रन की साझेदारी की थी।

6 बल्लेबाजों का नहीं खुला खाता

यासिर शाह ने गेंदबाजी इतनी खतरनाक रही कि कीवी टीम के 6 बल्लेबाज तो खाता ही नहीं खेल पाए। यह केवल छठा मौका है जब किसी टीम के 6 बल्लेबाजों ने खाता ना खोला हो। सबसे पहले ऐसा पाकिस्तान टीम के साथ ही हुआ था, जब साल 1980 में वेस्टइंडीज के खिलाफ कराची में उसके 6 बल्लेबाज खाता नहीं खोल पाए थे। इस लिस्ट में भारतीय टीम का नाम भी है। साल 2014 के इंग्लैंड दौरे पर मैनचेस्टर टेस्ट में 6 बल्लेबाज शून्य पर आउट हो गए थे।

Page 5MP Achievement Digital AD_300X250