वैज्ञानिकों का दावा: सुपर इंटेलिजेंट है एलियंस, इस खास वजह से नहीं आ रहे हैं नजर - Samacharline.com

विशेष लेख : शहीद गुंडाधुर की धरती से लिखी जा रही बस्तर में बदलाव की कहानी

कभी नक्सल हिंसा और दुर्गम भौगोलिक...

लोकभवन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ

लोकभवन में आज से ‘सतर्कता जागरूकता...

लक्ष्य प्राप्ति के लिए शिक्षा सबसे बड़ा माध्यम, अपने आइडिया को स्टार्टअप में बदलें – श्री डेका

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने युवाओं...

होम

वैज्ञानिकों का दावा: सुपर इंटेलिजेंट है एलियंस, इस खास वजह से नहीं आ रहे हैं नजर

नईदिल्ली। संभवत: एलियंस धरती पर बहुत पहले ही आ चुके हैं, लेकिन इंसानों को इसकी खबर नहीं लगी। नासा के एक वैज्ञानिक ने एलियंस को टेक्नोलॉजी में काफी आगे बताते हुए यह संभावना जताई है। उनका कहना है कि एलियंस इंसानी कल्पना से बहुत अलग दिखते हैं शायद इसलिए लोगों ने उन्हें नोटिस नहीं किया।

संभावना है कि अदृश्य हो या फिर काफी नगण्य

नासा एमेस रिसर्च सेंटर के कंप्यूटर साइंटिस्ट सिल्वानो पी कोलंबानो ने अपने रिसर्च पेपर में एलियंस को सुपर इंटेलिजेंट बताया है। उन्होंने दावा किया है कि एलियंस धरती पर आए होंगे। उनकी बनावट इंसानों से अलग है। यह भी संभव है कि उनका आकार काफी नगण्य हो और वे अपनी पहचान छुपा सकते हैं। यह भी हो सकता है कि वे अदृश्य हो। नासा के अन्य वैज्ञानिक ने कोलंबानो से सहमति जताई है।

बनावट के चलते हमसे बच रहे हैं एलियंस

कोलंबानो ने अपने रिसर्च पेपर में लिखा है कि, जिस चीज के लिए हम सभी वैज्ञानिक लंबे समय से चर्चा कर रहे हैं या जिसकी तलाश कर रहे हैं वह वास्तव में है। एलियंस सिर्फ अपनी बनावट के चलते हम सबसे बच रहे हैं। संभव है कि एलियंस के पास अदृश्य होने का पावर हो, जिसकी वजह से भी वह हमें नजर नहीं आ रहे हैं।

नई अवधारणा और तकनीक पर काम करने की जरूरत

कोलंबानो ने अपने रिसर्च पेपर के जरिए वैज्ञानिकों को नए तरीके की अवधारणा और तकनीक पर काम करने की सलाह दी है। उन्होंने तर्क दिया है कि, संभावना है कि एलियंस दिखने में परंपरागत कार्बन संरचना पर आधारित न हो। इसलिए हमें पहले अपनी धाराणाओं को बदलकर काम करने की जरूरत है क्योंकि एलियंस सुपर इंटेलिजेंट हैं। उन्होंने कहा है कि मानवीय सभ्यता में तकनीकी विकास का इतिहास महज 10 हजार साल पुराना है। वहीं, साइंटिफिक मेथडलॉजी में पिछले 500 सालों में ही विकास हुआ है। जबकि पूरी-पूरी संभावना है कि एलियंस टेक्नोलॉजी में हमसे बहुत आगे और स्मार्ट है।