NASA : अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का वोएजर-2 सौरमंडल के अंतिम छोर पर पहुंचा - Samacharline.com

पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हरिद्वार-  धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के...

ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली...

मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...

होम

NASA : अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का वोएजर-2 सौरमंडल के अंतिम छोर पर पहुंचा

वाशिंगटन। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का वोएजर-2 हमारे सौरमंडल के आखिरी छोर पर पहुंचने वाला दूसरा यान बन गया है।

नासा ने बताया कि 41 साल पहले लांच किया गया यह यान सूर्य के चुंबकीय क्षेत्र (हेलियोस्फेयर) से बाहर पहुंच गया है। इससे पहले 2012 में वोएजर-1 ने इस सीमा को पार किया था।

हालांकि दोनों यान अभी सौरमंडल के अंदर ही हैं और अभी निकट भविष्य में ये इससे बाहर नहीं जाएंगे। नासा ने बताया कि वोएजर-2 अभी धरती से 18 अरब किलोमीटर से ज्यादा दूरी पर है।

यान के विभिन्न उपकरणों से मिले डाटा के अध्ययन के बाद वैज्ञानिकों ने बताया कि इसने पांच नवंबर को हेलियोस्फेयर के आखिरी छोर को पार किया।

मिशन से जुड़े वैज्ञानिक अभी भी यान से संपर्क करने में सक्षम हैं। हालांकि उससे आने वाले संकेत प्रकाश की गति से चलते हैं, इसलिए उन्हें यान से धरती तक पहुंचने में करीब 16.5 घंटे का समय लगेगा।

वैज्ञानिकों ने बताया कि वोएजर-1 और 2 ने अलग-अलग समय और जगह से हेलियोस्फेयर को पार किया है। इसलिए दोनों से मिलने वाली जानकारियां अलग हैं।