एक सप्ताह में फिर पड़ेगी कड़ाके की ठंड, जनवरी के प्रथम सप्ताह से दिखेगा असर - Samacharline.com
Live Broadcast

Shri Mahakal Sawari Direct Telecast

samacharline.com | Straight from Mahakal Dham

📍 Location: Mahakaleshwar, Ujjain
🚩 Event: Holy Pavitra Sawari

Watch direct live telecast and divine darshan of Lord Mahakal's holy procession. Streamed live in HD directly on this portal.

samacharline.com
भोपालमध्य प्रदेश

एक सप्ताह में फिर पड़ेगी कड़ाके की ठंड, जनवरी के प्रथम सप्ताह से दिखेगा असर

भोपाल:उत्तर भारत में हुई बर्फबारी का असर भले ही राजधानी में अभी थोड़ा कम हो गया है लेकिन एक सप्ताह बाद दोबारा ठंड बढ़ेगी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि एक सप्ताह बाद दोबारा लोगों को ठिठुरन का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश जैसे ठंडे इलाकों में अभी भी बर्फबारी बंद नहीं हुई है, अगले एक महीने तक ऐसी ही स्थिति बने रहने की संभावना है। दक्षिण पूर्व की गर्म हवाओं का असर खत्म होते ही बर्फबारी का असर मध्यप्रदेश में दिखने लगेगा। जिसके चलते राजधानी सहित आसपास के इलाकों में सर्दी दोबारा दस्तक देगी। फिलहाल राजधानी का तापमान सामान्य है और आगामी तीन दिनों तक सामान्य बने रहने की संभावना है, लेकिन एक सप्ताह में ठंड दोबारा दस्तक देगी। सोमवार को शहर का न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रदेश के 40 जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम, 9 में चलेगी शीतलहर

उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी का असर मध्यप्रदेश में अब भी बरकरार है। एक सप्ताह से प्रदेश के करीब 40 से ज्यादा शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास चल रहा है। लिहाजा, लोगों को दिन में भी ठिठुरन महसूस हो रही है। इधर, मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 24 घंटे में 9 शहरों रीवा, सतना, पन्ना, छतरपुर, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, उमरिया एवं मंडला में शीतलहर चलने की संभावना है। इधर, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, दतिया, छतरपुर, पन्ना, सतना रीवा सहित सीधी में हल्का कोहरा देर रात से सुबह तक बना रहेगा। खजुराहो और पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान एक सप्ताह से दो डिग्री के आसपास ही चल रहा है। हालांकि, सोमवार को इसमें थोड़ी वृद्घि दर्ज की गई है। सोमवार को खजुराहो का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों ने आगामी तीन दिन तक मौसम में कोई विशेष परिवर्तन न होने की बात कही है।

– भोपाल, इंदौर में राहत

भोपाल में मौसम का मिजाज बदल गया है। यहां दो दिन पहले जहां दिन और रात का तापमान सामान्य से कम चल रहा था वह अब सामान्य स्थिति में आ गया है। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो कि सामान्य से 0.2 डिग्री ज्यादा है। वहीं, न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 1.2 डिग्री कम है। उधर, इंदौर में दिन का अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से 0.9 डिग्री ज्यादा है। वहीं, न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि सामान्य 1.7 डिग्री ज्यादा है।

चार प्रमुख शहरों का यह रहा तापमान

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान

भोपाल 25.8 9.6

इंदौर 28.1 12

ग्वालियर 24.4 5.0

जबलपुर 24.4 6.8