बॉक्सिंग डे, जानिए कैसे पड़ा यह नाम और क्या खास होता है इस दिन - Samacharline.com

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध आर्किटेक्ट ज़ाहा हदीद द्वारा डिज़ाईन किए गए बी-आह के प्रतिष्ठित एआई-सक्षम व नेट-ज़ीरो-रेडी मुख्यालय की सराहना की, एडवांस्ड सस्टेनेबल और एआई-सक्षम है बी आह फैसिलिटी का मुख्यालय

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध आर्किटेक्ट...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन से की भेंट, एमपी में बड़े निवेश की संभावना

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘चोइथराम’ के अध्यक्ष श्री एल. टी. पगरानी से प्रदेश की निवेश नीतियों और व्यापारिक संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की

चोइथराम समूह सुपरमार्केट और आधुनिक किराना...

होम

बॉक्सिंग डे, जानिए कैसे पड़ा यह नाम और क्या खास होता है इस दिन

मल्टीमीडिया डेस्क। दुनियाभर में क्रिसमस की धूम है। क्रिसमस के ठीक अगले दिन यानी 26 दिसंबर को बॉक्सिंग डे मनाया जाता है। परंपरा के मुताबिक, इस दिन लोग अपने नौकरों को छुट्टी देते हैं। ये अमीर लोग अपने नौकरों और गरीबों के यहां जाकर उनसे मिलते हैं और पैसे तथा खाने की तमाम चीजों से भरे बॉक्स उपहार में देते हैं, ताकि वे भी क्रिसमस का जश्न मना सके।

इस दिन को बॉक्सिंग डे कहे जाने का दूसरा कारण यह भी है कि विक्टोरियन युग में क्रिसमस के अगले दिन चर्च में एक बॉक्स रखा जाता था, जिसमें लोग पैसे डालते थे। बाद में जमा हुई रकम गरीबों में बांट दी जाती थी। आज भी ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, कनाडा, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड के कुछ चर्चों में बॉक्सिंग डे के दिन बॉक्स रखा जाता है और जमा हुई रकम और दूसरी चीजों को गरीबों में बांट दिया जाता है।

कई देशों में इस दिन रहती है छुट्टी

बॉक्सिंग डे पर कई देशों में सार्वजनिक छुट्टी रहती है। इसे ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैण्ड, कनाडा, ब्रिटेन तथा कुछ अन्य राष्ट्रमंडल देशों में मनाया जाता है। कनाडा में बॉक्सिंग दिवस, कनाडा मजदूर संहिता के अनुसार एक वैकल्पिक अवकाश है।

जिस तरह अमेरिका में थैंक्सगिविंग डे मनाया जाता है, उसी तरह ब्रिटेन, कनाडा, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रलिया के कुछ राज्यों में बॉक्सिंग डे पर लोग भारी खरीदारी करते हैं। इस दौरान दुकानदार भारी छूट वाली सेल लगाते हैं।