Ind vs Aus: पुजारा इस खास क्लब में शामिल होने से चूके - Samacharline.com

National Doctors’ Day : Chief Minister Smt. Rekha Gupta attended a programme

On the occasion of National Doctors’...

Chief Minister Smt. Rekha Gupta launched the ‘Ek Ped Maa Ke Naam’ campaign, Mission to plant 70 lakh saplings across Delhi

Chief Minister Smt. Rekha Gupta today...

Chief Minister Smt. Rekha Gupta welcomed the Hon’ble Members of the Joint Parliamentary Committee, led by Shri P. P. Chaudhary, at the Delhi Secretariat during their study visit on One Nation, One Election.

Chief Minister Smt. Rekha Gupta welcomed...

होम

Ind vs Aus: पुजारा इस खास क्लब में शामिल होने से चूके

मल्टीमीडिया डेस्क। भारत के चेतेश्वर पुजारा शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में दोहरे शतक से चूके। पुजारा इसी के साथ सिडनी टेस्ट मैच में खास उपलब्धि हासिल करने से चूक गए। वे मात्र 7 रनों से दोहरे शतक से वंचित रहे और इसी के साथ सचिन तेंडुलकर और रवि शास्त्री के खास समूह में शामिल होने का मौका चूके।

पुजारा ने सिडनी टेस्ट के दूसरे दिन 130 रनों से आगे खेलना शुरू किया। इसके बाद उन्होंने नाथन लियोन की गेंद पर चौका लगाकर 150 रन पूरे किए। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सातवीं बार यह उपलब्धि हासिल की। वे 193 रन बनाकर नाथन लियोन के शिकार बने। उन्होंने लियोन का रिटर्न कैच थमाया। उन्होंने इसके लिए 373 गेंदों का सामना कर 22 चौके लगाए।

पुजारा यदि 7 रन और बना लेते तो यह उनका चौथा दोहरा शतक होता। वे सिडनी में टेस्ट मैचों में दोहरा शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन जाते। इससे पहले यह उपलब्धि सिर्फ तेंडुलकर और शास्त्री ही हासिल कर पाए हैं। तेंडुलकर ने जनवरी 2012 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट में नाबाद 206 रन बनाए थे। इससे पहले शास्त्री ने जनवरी 2004 में सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 329  रनों की पारी खेली थी।

पुजारा के तीन में से दो दोहरे शतक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ :

पुजारा बड़ी पारियां खेलने के लिए जाने जाते हैं और वे टेस्ट क्रिकेट में भी तीन दोहरे शतक जड़ चुके हैं। उनके तीन में से दो दोहरे शतक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बने हैं। पुजारा ने अपना पहला दोहरा शतक नवंबर 2012 में अहमदाबाद में इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था जब उन्होंने नाबाद 206 रनों की पारी खेली थी। उन्होंने अपना दूसरा दोहरा शतक हैदराबाद में मार्च 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया था जब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 204 रन बनाए थे। उन्होंने मार्च 2017 में रांची में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 202 रन बनाए थे।