धोनी जैसा मैच फिनिशर कोई नहीं, वे टीम के लिए बहुत फायदेमंद - रोहित - Samacharline.com

पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हरिद्वार-  धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के...

ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली...

मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...

होम

धोनी जैसा मैच फिनिशर कोई नहीं, वे टीम के लिए बहुत फायदेमंद – रोहित

सिडनी। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के फॉर्म को लेकर हाल के दिनों में सवाल उठाए गए, लेकिन भारतीय उप कप्तान रोहित शर्मा.. धोनी के समर्थन में सामने आए। रोहित ने कहा कि वर्ल्ड कप के मद्देनजर टीम को धोनी जैसे फिनिशर की बहुत जरूरत है। रोहित ने कहा कि धोनी विश्व कप के दौरान अहम भूमिका निभाएंगे।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए धोनी भारतीय टीम से जुड़ गए हैं। उन्होंने यहां जमकर अभ्यास भी किया। लेकिन धोनी को फॉर्म को लेकर आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। पर रोहित ने कहा कि धोनी की मैच ‘फिनिश’ करने की काबिलियत के अलावा उनकी मौजूदगी ही टीम में सुकून का अहसास कराती है, खासतौर से टीम के युवा खिलाड़ी उनसे काफी प्रेरित होते हैं और और विश्व कप जैसे बड़े टूनामेंट में ये काफी महत्वपूर्ण है।

रोहित ने कहा कि बीते कुछ सालों में हमने देखा है कि ड्रेसिंग रूम में और मैदान पर धोनी की मौजूदगी किस प्रभावित करती है। उनके आसपास होने से ग्रुप में शांति का अहसास होता है, जो काफी अहम होता है। वे स्टंप के पीछे खड़े रहते हैं तो कप्तान की मदद भी करते हैं।

उन्होंने कहा- धोनी ने इतने सालों तक टीम की कप्तानी की है और काफी सफल रहे हैं। इसलिए टीम में उनका होना ही बहुत खास अहसास है। वे ग्रुप में मार्गदर्शक की तरह हैं। उनमें अब भी काफी क्रिकेट बचा है और वे टीम को काफी योगदान करने में सक्षम है। निचले क्रम में बल्लेबाजी करना, हमें स्कोर के करीब पहुंचाना, उनका ‘फिनिशिंग टच’ बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने हमारे लिए इतने सारे मैच जीत पर खत्म किए हैं। उनका संयम और सलाह, खेल के बारे में उनकी सोच और हमें क्या करना चाहिए, ये सब काफी अहम हैं।

धोनी को पूर्व में खेली गई वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में आराम दिया गया था, लेकिन अब उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम में चुना गया है। मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने साफ कर दिया था कि धोनी विश्व कप की टीम का अहम हिस्सा रहेंगे।