Ind vs NZ: गप्टिल को बोल्ड करते ही शमी ने बनाया खास रिकॉर्ड - Samacharline.com

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बनबसा मिनी स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट सहित विभिन्न विकास कार्यों का किया शुभारंभ एवं शिलान्यास, खिलाड़ियों को खेल किट एवं पुरस्कार किए वितरित, युवाओं से खेल, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का किया आह्वान

महिला स्पोर्ट्स कॉलेज, क्रिटिकल केयर ब्लॉक,...

सीएम धामी ने बनबसा में 11 फीट ऊंची श्री हनुमान प्रतिमा का किया अनावरण, ‘नशामुक्ति सद्भावना दौड़’ को दिखाई हरी झंडी, पाटनी तिराहे का नाम ‘हनुमान चौक’ करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा

युवाओं से नशे से दूर रहकर...

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत को दी लगभग 96 करोड़ रुपये की 16 विकास योजनाओं की सौगात, मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस एवं देवभूमि रजत जयंती पार्क का किया लोकार्पण

विकासखंड चम्पावत की प्रत्येक ग्राम सभा...

होम

Ind vs NZ: गप्टिल को बोल्ड करते ही शमी ने बनाया खास रिकॉर्ड

मल्टीमीडिया डेस्क। भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के लिए 23 जनवरी का दिन यादगार बन गया क्योंकि उन्होंने इंटरनेशनल वनडे क्रिकेट में 100 विकेट पूरे कर लिए। शमी ने नेपियर में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में यह रिकॉर्ड बनाया। वे इस मुकाम को सबसे तेजी से हासिल करने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए।

28 वर्षीय शमी ने इस मैच से पहले 55 मैचों में 26.26 की औसत से 99 विकेट लिए थे। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 35 रनों पर 4 विकेट था। शमी को 100 विकेट लेने वाले गेंदबाजों के ग्रुप में शामिल होने के लिए 1 विकेट चाहिए था। शमी ने बुधवार को पहले वनडे में मार्टिन गप्टिल का विकेट लेकर अपने 100 विकेट पूरे किए।

इरफान पठान का रिकॉर्ड तोड़ा :

शमी ने 56वें मैच की 55वीं पारी में 100 शिकार पूरे किए। वे इस मंजिल तक सबसे तेजी से पहुंचने वाले भारतीय गेंदबाज बने। इससे पहले यह रिकॉर्ड इरफान पठान के नाम दर्ज था, जिन्होंने 19 अप्रैल 2006 को अबुधाबी में पाकिस्तान के खिलाफ 100 विकेट पूरे किए थे। उन्होंने अपने 59वें मैच में यह उपलब्धि हासिल की थी। शमी 100 विकेट सबसे तेजी से पूरे करने के मामले में दुनिया में संयुक्त रूप से छठे स्थान पर आ गए। अफगानिस्तान के राशिद खान के नाम यह रिकॉर्ड दर्ज है जो 44 मैचों में इस ग्रुप में शामिल हुए थे।

सबसे तेजी से वनडे में 100 विकेट

44 मैच राशिद खान (अफगानिस्तान)

52 मैच मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया)

53 मैच सकलैन मुश्ताक (पाकिस्तान)

54 मैच शेन बांड (न्यूजीलैंड)

55 मैच ब्रेट ली (ऑस्ट्रेलिया)

56 मैच ट्रेंट बोल्ट (न्यूजीलैंड)

56 मैच मोहम्मद शमी (भारत)