नवोदय विनायक ग्रुप उज्जैन की ओर से दीपावली पर्व की सभी को मंगलकामनाएँ
नवोदय विनायक ग्रुप (Navodaya Vinayak Group)...
नवोदय विनायक ग्रुप (Navodaya Vinayak Group)...
छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और...
स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने...
छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं...
स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने एक और...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और...

नैपियर। दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज और भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के फैंस के लिए ये खबर थोड़ी मायूस करने वाली है। शानदार फॉर्म में चल रही टीम इंडिया के कप्तान कोहली को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही मौजूदा वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच में आराम दिया गया है।
यहीं नहीं, बीसीसीआई ने उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में भी आराम देने का फैसला लिया है। कोहली की गैरमौजूदगी में उप कप्तान रोहित शर्मा भारतीय टीम की कमान संभालेंगे। बताया जा रहा है कि विराट कोहली की जगह किसी अन्य खिलाड़ी को मौका नहीं दिया गया है।
https://twitter.com/ANI/status/1088056647916929024
भारत ने जीता पहला वनडे
भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच नेपियर में खेले गए पहले वनडे मैच को टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीता। इस जीत से भारत ने पांच वनडे मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ 1-0 से बढ़त बना ली है। इस मैच में न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया।
भारतीय गेंदबाज़ों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत कीवी टीम 157 रन पर ऑल ऑउट हो गई। हालांकि डूबते सूरज की रोशनी के कारण खेल कुछ देर के लिए मैच रोकना पड़ा। इसकी वजह से भारत को जीत के लिए 156 रन का संशेाधित लक्ष्य दिया गया।
भारत का स्कोर जब एक विकेट पर 44 रन था तब डूबते सूरज की रोशनी के कारण गेंद नहीं देख पाने की वजह से मैच रोकना पड़ा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऐसी दिक्कत पहली बार देखने को मिली। करीब आधे घंटे के विलंब के कारण लक्ष्य 49 ओवरों में 156 रन का कर दिया गया जो भारत ने बिना किसी परेशानी के हासिल कर लिया। डिनर के बाद रोहित शर्मा अपना विकेट गंवा बैठे लेकिन विराट कोहली और धवन ने टीम को जीत तक पहुंचाया।