Cold Wave In MP: ठिठुर रहा मालवा-निमाड़, खरगोन में दो डिग्री पहुंचा पारा - Samacharline.com
होम

Cold Wave In MP: ठिठुर रहा मालवा-निमाड़, खरगोन में दो डिग्री पहुंचा पारा

इंदौर। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मध्यप्रदेश भी इससे अछूता नहीं है। पिछले कुछ दिनों से मालवा-निमाड़ पर भी ठंड का सितम देखने को मिल रहा है। लगातार दूसरे दिन इंदौर, खंडवा, उज्जैन, देवास जैसे जिलों में स्कूलों की छुट्टियां कर दी गई हैं। वहीं सीवियर कोल्ड की स्थिति भी बनी हुई है।

मंगलवार को खरगोन में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक पहुच गया। ये इस सीजन का सबसे ठंडा दिन है। यहां ठंड ने सात साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दिसम्बर 2011 में यहां न्यूनतम 2 डिग्री तक पहुंचा गया था तापमान। ठंड की वजह से अभिभावकों ने स्कूलों में छुट्टी घोषित करने की मांग की है। वहीं इंदौर में भी कमोबेश यही हाल हैं। यहां भी न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से चार डिग्री कम है।

ठंड के चलते कलेक्टर व स्कूल शिक्षा विभाग ने मंगलवार को भी 8वीं तक के विद्यार्थियों का अवकाश घोषित कर दिया। खंडवा, देवास, रतलाम और नीमच में मंगलवार को स्कूलों में आठवीं तक अवकाश रहेगा। मंदसौर में पाला गिरने से अफीम के डोडे काले पड़ गए हैं।

Page 6MP Achievement Digital AD_300X250