देहरादून : सीएसआईआर के 85वें स्थापना दिवस पर सीएसआईआर-सीबीआरआई में ओपन डे कार्यक्रम आयोजित
– विद्यार्थियों ने सीएसआईआर-सीबीआरआई की अनुसंधान...
– विद्यार्थियों ने सीएसआईआर-सीबीआरआई की अनुसंधान...
इंदौर (अक्षय जैन)। परंपराएं समय के...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा...

नई दिल्ली। दिल्ली एनसीआर में ठंड के बाद अब कोहरे ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सोमवार सुबह कोहरे का प्रकोप बढ़ने से रेल यात्रियों की मुसीबतें भी बढ़ गई हैं।
इससे रेल परिचालन बुरी तरह से बाधित रहा। वहीं, दूसरी ओर मंगलवार को पहाड़ों पर एक बार फिर बर्फबारी शुरू होने की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है।
बता दें कि सोमवार को लंबी दूरी की 35 ट्रेनें देरी से राजधानी के स्टेशनों पर पहुंची। वहीं, 30 ट्रेनों के प्रस्थान समय में बदलाव करना पड़ा।
देश-विदेश की 200 उड़ानें भी हुईं प्रभावित : दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आइजीआइ) पर कोहरा होने के कारण सोमवार को विमान संचालन पर खासा असर पड़ा। इससे 200 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित हुईं। हालांकि, किसी उड़ान के डाइवर्ट अथवा रद होने की सूचना नहीं है। लेकिन यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
उत्तराखंड में अगले दो दिन भारी हिमपात की चेतावनी : उत्तराखंड में मंगलवार से एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने पांच फरवरी से सात फरवरी तक प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है।
विशेषकर बुधवार और गुरुवार को पर्वतीय क्षेत्रों में दो हजार मीटर की ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात हो सकता है। ऐसे में शासन ने जिलाधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। वहीं, बर्फबारी वाले इलाकों की यात्रा टालने की भी सलाह दी है।
हिमाचल में पर्यटकों को विशेष एहतियात बरतने की सलाह : हिमाचल में मंगलवार से मौसम फिर करवट बदलेगा। मौसम विभाग ने शिमला, चंबा, कुल्लू, लाहुल स्पीति, कांगड़ा व किन्नौर जिलों के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पांच से सात फरवरी तक भारी बर्फबारी व ओलावृष्टि और मैदानी इलाकों में बारिश की चेतावनी दी है।
मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर कुल्लू के अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अक्षय सूद ने जिले के ऊंचे क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और पर्यटकों से विशेष एहतियात बरतने की अपील की है। उन्होंने आपात स्थिति के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के टोल फ्री नंबर 1077 या दूरभाष नंबर 01902-225630, 31,32 अथवा 33 पर संपर्क करने के लिए कहा है।
कश्मीर में हिमस्खलन की चेतावनी, प्रशासन अलर्ट : जम्मू कश्मीर में दो दिन राहत के बाद मंगलवार से फिर मौसम करवट बदलेगा।
मौसम विभाग ने अगले तीन दिन यानि पांच से सात फरवरी तक मैदानी इलाकों में बारिश और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बर्फबारी की चेतावनी दी है।
इसके बाद जम्मू व कश्मीर के डिवीजनल कमिश्नरों को इस संबंध में एक एडवाइजरी भी जारी की है। हालात से निपटने के लिए प्रशासन ने भी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।