मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत 8 जून को हरियाणा से सोमनाथ के लिए रवाना होगी विशेष ट्रेन : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
चंडीगढ़, 11 मई- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा...
चंडीगढ़, 11 मई- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा...
चंडीगढ़, 11 मई – हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज...
नई दिल्ली, 11 मई 2026: रिलायंस फाउंडेशन और ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन (ओआरएफ)...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ भ्रमण कार्यक्रम के समापन उपरांत पिथौरागढ़...

ऑकलैंड। पहले मैच में शर्मनाक हार के बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ शुक्रवार को यहां ईडन पार्क में दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में वापसी की कोशिश में रहेगी। भारतीय टीम को बुधवार को टी-20 क्रिकेट में रनों के अंतर से सबसे बड़ी पराजय झेलनी पड़ी थी। अब टीम शुक्रवार को इसका बदला लेने के इरादे से उतरेगी।
पहले टी-20 मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 219 रन बना डाले थे। सलामी बल्लेबाज टिम सेइफर्ट ने भारतीय गेंदबाजों की बखिया उधेड़ते हुए 43 गेंद में 84 रन बनाए। भारतीय गेंदबाजों को उनके बल्ले पर अंकुश लगाने की रणनीति बनानी होगी। भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पांड्या और खलील अहमद सभी काफी महंगे साबित हुए।
भारतीय टीम अहमद की जगह सिद्धार्थ कौल या मोहम्मद सिराज को उतार सकती है। स्पिनर कृणाल पांड्या और युजवेंद्र सिंह चहल ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन चाइनामैन कुलदीप यादव को उतारा जा सकता है। बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 80 रन से हार गई थी। पहला मैच हारने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने कहा था, एक टीम के रूप में हम लक्ष्य का पीछा करने में अच्छे रहे हैं। हमें लगता है कि हम हर लक्ष्य का पीछा कर सकेंगे, लेकिन इस मैच में नहीं कर पाए। खुद एक रन बनाकर आउट हुए रोहित मोर्चे से अगुआई करना चाहेंगे।
वहीं, विश्व कप टीम में जगह बनाने की कोशिश में जुटे रिषभ पंत की नजरें भी बड़ी पारी खेलने पर होंगी। वेलिंगटन में वह कुछ खास नहीं कर सके थे और स्पिनर मिशेल सेंटनर की तेज यॉर्कर गेंद पर बोल्ड होने से पहले नौ गेंदों पर सिर्फ चार रन बनाए थे। ऑलराउंडर विजय शंकर ने 18 गेंद में 27 रन बनाए। अब देखना है कि उन्हें एक और मौका मिलता है या टीम शुभमन गिल को उतारती है। भारत को हर हाल में इस मैच में जीत दर्ज करनी होगी, क्योंकि इस मैच में हार का मतलब होगा कि वन-डे सीरीज 1-4 से गंवाने वाली मेजबान टीम टी-20 सीरीज को अपने कब्जे में करने में सफल हो जाएगी।
वहीं, कीवी कप्तान केन विलियम्सन पहले मैच के प्रदर्शन से बहुत खुश होंगे, लेकिन आत्ममुग्धता से बचकर सीरीज अपने नाम करना चाहेंगे। उन्होंने कहा, यह संपूर्ण प्रदर्शन था, जो हर रोज नहीं होता। उम्मीद है कि हम लय कायम रखकर सीरीज अपनी झोली में डालेंगे। पहले मैच में सेइफर्ट और कॉलिन मुनरो ने बल्ले से कमाल दिखाया, जबकि अनुभवी टिम साउथी ने इस मैच में गेंद से शानदार प्रदर्शन करते हुए चार ओवर में सिर्फ 17 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए। स्पिनरों ईश सोढ़ी और मिशेल सेंटनर ने भी दो-दो विकेट आपस में बांटे थे।
टीमें :
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, रिषभ पंत, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी, कृणाल पांड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्रा सिंह चहल, भुवनेश्वर कुमार, सिद्धार्थ कौल, खलील अहमद, शुभमन गिल, विजय शंकर, हार्दिक पांड्या, मोहम्मद सिराज।
न्यूजीलैंड : केन विलियम्सन (कप्तान), डग ब्रेसवेल, कॉलिन डि ग्रैंडहोम, लॉकी फर्ग्यूसन, स्कॉट कुग्गेलेन, कॉलिन मुनरो, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर, टिम सेइफर्ट, ईश सोढ़ी, टिम साउथी, रॉस टेलर, ब्लेयर टिकनर, जेम्स नीशम।