नवोदय विनायक ग्रुप उज्जैन की ओर से दीपावली पर्व की सभी को मंगलकामनाएँ
नवोदय विनायक ग्रुप (Navodaya Vinayak Group)...
नवोदय विनायक ग्रुप (Navodaya Vinayak Group)...
छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और...
स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने...
छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं...
स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने एक और...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और...
इस्लामाबाद: पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान में तल्खी पहले से और अधिक बढ़ चुकी है. इसका असर सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर भी दिख रहा है. पाकिस्तान के कराची में एक स्कूल की मान्यता इसलिए निलंबित कर दी गई क्योंकि भारतीय गानों की धुन पर छात्रों ने डांस किये.
इस दौरान मंच पर बैकग्राउंड में भारतीय तीरंगा भी लहरा रहा था. इस मामले में कार्रवाई करते हुए डायरेक्टोरेट ऑफ इंस्पेक्शन एंड रजिस्ट्रेशन ऑफ प्राइवेट इंस्टीट्यूट्ंस सिंध (DIRPIS) ने मामा बेबी केयर कैंब्रिज स्कूल का पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) निलंबित कर दिया.
दरअसल, भारतीय गानों पर डांस का वीडियो पाकिस्तान में खूब वायरल हो रहा था. जिसके बाद स्थानीय प्रशासन ने स्कूल के मालिक को स्थानीय प्रशासन ने तलब किया. DIRPIS की रजिस्ट्रार राफिया जावेद ने कहा कि स्कूल की गतिविधि पाकिस्तान की गरीमा के खिलाफ है.
आपको बता दें कि पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हमला किया था. जिसमें सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए. जिसके भारत ने पाकिस्तान से साफ-साफ कह दिया है कि परिणाम भुगतना होगा.