नवोदय विनायक ग्रुप उज्जैन की ओर से दीपावली पर्व की सभी को मंगलकामनाएँ
नवोदय विनायक ग्रुप (Navodaya Vinayak Group)...
नवोदय विनायक ग्रुप (Navodaya Vinayak Group)...
छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और...
स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने...
छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं...
स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने एक और...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और...

नई दिल्ली:
पुलवामा आतंकी हमले को लेकर जहां देश की लोगों में आक्रोश है, वहीं, पाकिस्तान के मंत्री और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू के पाकिस्तान की वकालत करने के बाद हर तरफ आलोचना हो रही है. एक्टर अनुपम खेर ने भी नवजोत सिंह सिद्धू पर निशाना साधा है.
दरअसल, एक यूजर ने अनुपम खेर से सवाल पूछते हुए लिखा था- खासकर कम्युनिस्ट को क्या दंड देना चाहिए?. इसके जवाब में अनुपम खेर ने ट्वीट कर लिखा कि कभी-कभी जब आप बहुत ज्यादा बात करते हैं तो ये आपसे बवकास बातें भी करा सकता है. मालूम हो सिद्धू को पुलवामा टेरर अटैक पर दिए बयान के बाद द कपिल शर्मा शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया. शो में अब उनकी जगह अर्चना पूरन सिंह ने ली है.
गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर (Jammu & Kasmir) के पुलवामा जिले में गुरुवार को सबसे बड़ा आतंकी हमला हुआ था. पाकिस्तान में बैठे जैश-ए-मोहम्मद ने श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर अपनी विस्फोटकों से लदी एसयूवी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की बस से टकरा दी और उसमें विस्फोट कर दिया. इस आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 42 जवान शहीद हुए हैं. यह हमला श्रीनगर से करीब 30 किलोमीटर दूर लेथपोरा इलाके में हुआ. पुलिस सूत्रों ने कहा है कि एसयूवी चला रहे फिदायीन हमलावर ने दोपहर करीब 3:15 बजे अपने वाहन से सीआरपीएफ (CRPF) की बस में टक्कर मारी थी.
क्या बोले थे सिद्धू?
पुलवामा आतंकी हमले को लेकर मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा था कि कुछ लोगों की करतूत के लिए किसी देश को जिम्मेदार नहीं ठहराना चाहिए. साथ ही कहा था, आतंकवाद का कोई देश, धर्म और जाति नहीं होती है. उन्होंने इस हमले की निंदा भी की थी. उन्होंने यह बयान देकर पाकिस्तान का बचाव किया था. सिद्धू अपने इस बयान पर घिर गए हैं. जिन्होंने ऐसा किया है, उन्हें इसकी सजा मिलनी ही चाहिए. भारत-पाकिस्तान के बीच मुद्दों का स्थायी समाधान खोजने की जरूरत है.
पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम करने वालों का भी विरोध
भारत में पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन तो लगा ही हुआ है. इसके बावजूद फिल्म इंडस्ट्री के कई लोग पाकिस्तानी सिंगर और अभिनेता के साथ काम करते हैं. अब पाकिस्तानी कलाकारों संग काम करने वालों का भी विरोध शुरू हो गया है. फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने इम्प्लॉईज (एफडब्ल्यूआईसीई) के मुख्य सलाहकार अशोक पंडित का कहना है कि हमने पाक कलाकारों पर बैन लगाने का निर्णय लिया है. साथ ही पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम करने की जिद करने वाले फिल्म निर्माताओं पर भी प्रतिबंध लगेगा.