नवोदय विनायक ग्रुप उज्जैन की ओर से दीपावली पर्व की सभी को मंगलकामनाएँ
नवोदय विनायक ग्रुप (Navodaya Vinayak Group)...
नवोदय विनायक ग्रुप (Navodaya Vinayak Group)...
छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और...
स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने...
छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं...
स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने एक और...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और...

नई दिल्ली: पुलवामा आतंकी हमलों के बाद एक तरफ जहां पूरे देश में गुस्से का माहौल है तो वहीं अब इस गुस्से का असर खेल पर भी पड़ने लगा है. पाकिस्तानी निशानेबाजों को वीजा नहीं दिए जाने के बाद दिल्ली में शुरू हुए विश्व कप को दिए गए 16 ओलंपिक कोटा स्थान वापस ले लिए गए हैं. साथ ही IOC ने सभी अंतरराष्ट्रीय खेल संघों से अपील की है कि वह भी भारत में खेलों का आयोजन न होने दें.
इस फैसले के बाद ऐस लग रहा है जैसे भारत को नुकसान हो रहा है क्योंकि ओलंपिक कमेटी ने भारत से सभी तरह की बातचीत बंद कर दी है. वहीं ये भी कहा गया है कि आने वाले समय में वो भारत में खेलों का आयोजन नहीं करेगा.
भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) के अधिकारी ने कहा, ‘आईएसएसएफ को पाकिस्तान महासंघ का पत्र मिला है जिसमें आग्रह किया गया है कि उन स्पर्धाओं में कोटा स्थान नहीं दिए जाएं जिनमें उसके निशानेबाजों को हिस्सा लेना था. यह आईएसएसएफ के महासचिव ने बताया.’ पाकिस्तान ने अपने दो निशानेबाजों जीएम बशीर और खलील अहमद के वीजा के लिए आवेदन किया था. इन दोनों को रेपिड फायर वर्ग में हिस्सा लेना था. यह प्रतियोगिता 2020 ओलिंपिक खेलों की क्वालीफायर है. लेकिन दोनों खिलाड़ियों को भारत में वीजा नहीं दिया.
आईएसएसएफ के अध्यक्ष व्लादिमीर लिसिन और महासचिव एलेक्सांद्र रेटनर दोनों इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के लिए भारत में हैं. लिसिन इस मुद्दे को खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के साथ उठा सकते हैं.