दिल्ली विश्व की सबसे प्रदूषित राजधानी, ग्रुरुग्राम दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर- ग्रीनपीस - Samacharline.com

“सेवा के 25 साल” प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान -डॉ. मोहन यादव

यशस्वी श्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात...

UPI पर मर्चेंट फीस के विरोध में 18 सितंबर से दुकानों पर लगेंगे पोस्टर

इंदौर। UPI भुगतान पर प्रस्तावित मर्चेंट...

From Financial Inclusion to Financial Empowerment: Why India Needs ‘Arth Shala’ -CA Harsh Mantri

In a small town in Madhya...

होम

दिल्ली विश्व की सबसे प्रदूषित राजधानी, ग्रुरुग्राम दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर- ग्रीनपीस

नई दिल्लीः इन दिनों जब देश और दुनिया भर में शहर को साफ रखने की मुहीम चलाई जा रही है तो पर्यवरण को बचाने के लिए काम करने वाली एनजीओ ग्रीनपीस ने देश की राजधानी नई दिल्ली को विश्व का सबसे प्रदूषित राजधानी घोषित किया है. ग्रीनपीस ने 62 प्रदूषित शहरों की लिस्ट जारी की है जिनमें गुरुग्राम सबसे ज्यादा प्रदूषित है. एनजीओ का यह आकलन 2018 के पर्यावरण के मुताबिक है.

एनजीओ की लिस्ट में तीन राजधानी शामिल हैं जिसमें से सबसे ऊपर भारत की राजधानी दिल्ली, दूसरे नंबर पर बांग्लादेश की राजधानी ढाका और तीसरे नंबर पर अफगानिस्तान की राजधानी काबूल है.

टॉप छह सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों के लिस्ट में पांच भारत के हैं जबकि एक पाकिस्तान का है. पहले नंबर पर गुरुग्राम, दूसरे पर गाजियावाद, और तीसरे नंबर पर पाकिस्तानी शहर फैसलाबाद है, चौथे पर फरीदाबाद, पांचवे पर भिवाड़ी (राजस्थान) और छठे पर नोएडा है.

एनजीओ की यह रिपोर्ट दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों के ऑनलाइन इंटरएक्टिव डिस्प्ले के साथ 2018 में कई क्षेत्रों और उप-क्षेत्रों में वायु-गुणवत्ता और काम करने की जरूरत को लेकर आंकी गई है. हालांकि, एनजीओ आधिकारिक तौर पर आंकड़ा आज जारी करेगी.

एनजीओ ने कहा, ”आइक्यूएअर, एअरविजुअल, एअर क्वालिटी मैप के जरिए हम इसमें शामिल सभी जगहों की वायु गुणवत्ता के बारे में पता लगा सकते हैं. जिसके बाद सभी जगहों की वायु गुणवत्ता की रीडिंग को एक जगह पर लिया जा सकता है.”

तीन देशों की राजधानी दिल्ली, ढ़ाका और काबुल

एनजीओ ने बताया कि रिपोर्ट 2018 में एअरविजुअल प्लेटफार्म के जरिए जमा किए गए पीएम 2.5 डाटा की वायु गुणवत्ता को मापती है. इस रिपोर्ट में प्रदूषण के कारण स्वास्थ्य को होने वाले नुकसान का भी अनुमान लगाया गया है.