तालाब में नहाने गए दो बच्चों की हुई मौत - Samacharline.com

उज्जैनदेवासभोपालमध्य प्रदेश

तालाब में नहाने गए दो बच्चों की हुई मौत

तालाब में नहाने गए दो बच्चों की हुई मौत
देवास। तालाब में नहाने गए दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही नाहर दरवाजा थाना पुलिस के साथ डायल 100 के पायलट राहूल जाट व आरक्षक जितेन्द्र भी मौके पर पंहुचें और दोनों बच्चों के शवों को तालाब से बाहर निकाला, जिन्हें जिला चिकित्सालय पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।
बताया जाता है की शनिवार दोपहर में मक्सी रोड़ स्थित आवास नगर के दो बच्चे नहाने के लिए मीठा तालाब की और गए थे। जहां इनकी नहाते समय मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर नाहर दरवाजा पुलिस पंहुची जहां दोनों बच्चों के शवों को तालाब से निकाला व जिला चिकित्सालय पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया। पहले तो दोनों ही बच्चों की शिनाख्त नहीं हो पा रही थी, लेकिन कुछ घंटों के बाद एक बच्चे की शिनाख्त विनायक पिता बाबूलाल उम्र 12 वर्ष निवासी रविदास नगर हुई है। वहीं बताया जाता है की इसके साथ उसका दोस्त भी था। कुछ लोगों का कहना था की उसका नाम लक्की पिता राजेश मराठा बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शरू की है। वही परिजनो को पता चलने पर वह लोग सहन गये थे।

Page 6MP Achievement Digital AD_300X250