3 फरवरी को भोपाल आएंगे सलमान खान, 400 से अधिक फिल्म कलाकार समेत पूरी फिल्म इंडस्ट्री करेगी शिरकत - Samacharline.com

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध आर्किटेक्ट ज़ाहा हदीद द्वारा डिज़ाईन किए गए बी-आह के प्रतिष्ठित एआई-सक्षम व नेट-ज़ीरो-रेडी मुख्यालय की सराहना की, एडवांस्ड सस्टेनेबल और एआई-सक्षम है बी आह फैसिलिटी का मुख्यालय

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध आर्किटेक्ट...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन से की भेंट, एमपी में बड़े निवेश की संभावना

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘चोइथराम’ के अध्यक्ष श्री एल. टी. पगरानी से प्रदेश की निवेश नीतियों और व्यापारिक संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की

चोइथराम समूह सुपरमार्केट और आधुनिक किराना...

भोपालमध्य प्रदेश

3 फरवरी को भोपाल आएंगे सलमान खान, 400 से अधिक फिल्म कलाकार समेत पूरी फिल्म इंडस्ट्री करेगी शिरकत

3 फरवरी को भोपाल आएंगे सलमान खान; मध्यप्रदेश में आईफा अवार्ड 2020 के आयोजन की घोषणा करेंगे

आईफा अवार्ड 2020 का आयोजन मध्य प्रदेश के भोपाल और इंदौर में होने जा रहा है। सलमान खान 3 फरवरी को भोपाल में इसकी घोषणा करेंगे। वह मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ मिंटो हॉल में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। उनके साथ कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण भी रहेंगी। आईफा 2020 का आयोजन 27 से 29 मार्च के बीच कराया जाएगा। एक दिन भोपाल और बाकी आयोजन इंदौर में होना है।
आईफा अवार्ड में 400 से अधिक फिल्म कलाकार समेत पूरी फिल्म इंडस्ट्री से पांच हजार से ज्यादा लोग शिरकत करेंगे। आयोजन के लिए नेहरू स्टेडियम लगभग तय है। आयोजक कंपनी विजक्राफ्ट ने होलकर स्टेडियम और डेली कॉलेज की लोकेशंस भी देखी हैं।
90 देशों में होगा आईफा अवार्ड 2020 का प्रसारण
आईफा अवार्ड समारोह का प्रसारण दुनिया के 90 देशों में किया जाएगा, जिस पर 30 करोड़ रुपए व्यय होंगे। तीन दिन का यह समारोह एक दिन भोपाल और दो दिन इंदौर में होगा। जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री की इस आयोजन को लेकर स्वीकृति हो गई है। पहला आईफा अवार्ड समारोह 2000 में लंदन में आयोजित किया गया था।