जहां निगम ने शहरभर में लिखवाए स्वच्छता के स्लोगन वही दूसरी और निगम आयुक्त कक्ष के पास गुटखे की पिचकारी - Samacharline.com

पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हरिद्वार-  धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के...

ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली...

मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...

Live Broadcast

Shri Mahakal Sawari Direct Telecast

samacharline.com | Straight from Mahakal Dham

📍 Location: Mahakaleshwar, Ujjain
🚩 Event: Holy Pavitra Sawari

Watch direct live telecast and divine darshan of Lord Mahakal's holy procession. Streamed live in HD directly on this portal.

samacharline.com
उज्जैनदेवासभोपालमध्य प्रदेश

जहां निगम ने शहरभर में लिखवाए स्वच्छता के स्लोगन वही दूसरी और निगम आयुक्त कक्ष के पास गुटखे की पिचकारी

देवास। नगर निगम द्वारा शहर को साफ और स्वच्छ बनाने के लिये अभियान चला रहा है। इसके अंतर्गत गीला कचरा, सूखा कचरा अलग-अलग करने, अमानक स्तर की पॉलीथिन का उपयोग न करने के लिये लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है वहीं शहर की शासकीय दीवारों पर आकर्षक पेंटिंग बनाकर स्वच्छता संबंधी स्लोगन भी लिखे जा रहे हैं। नगर निगम द्वारा शहर के लोगों से अपेक्षा की जा रही है कि स्वच्छता अभियान में अपना सहयोग दें, वहीं दूसरी ओर नगर निगम प्रांगण के अलावा निगम आयुक्त कक्ष से कुछ ही दूरी पर लोग गुटखा, पाउच, पान खाकर उन दिवारों पर थूककर पिचकारी के निशान बना दिये हैं।
निगम सूत्रों का कहना है कि लाखों रुपये खर्च करने के बाद लोगों की जागरूकता व शहर की सुंदरता के मद्देनजर शासकीय दीवारों को आकर्षक पेंटिंग व स्लोगन लिखवाये हैं, लेकिन कई स्थानें के अलावा निगम प्रांगण में दीवारों पर थूककर पिचकारी के निशान बना दिये हैं। हालांकि सार्वजनिक स्थान पर गंदगी फैलाने पर जुर्माने का प्रावधान है लेकिन लोगों को रंगे हाथों पकड़ कर जुर्माना करना निगम के लिये मुश्किल है तो अब इस पर आुयक्त महोदया क्या करती है यह देखना है।