टीवी की नागिन ने बाॅलीवुड में आते ही बदला रूप - Samacharline.com

बॉलीवुड

टीवी की नागिन ने बाॅलीवुड में आते ही बदला रूप

बॉलीवुड और टीवी ऐक्ट्रेस मौनी रॉय अक्सर अपने दिलकश अंदाज को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। वह जहां भी जाती हैं अपने जबरदस्त स्टाइल से फैंस का दिल जीत ही लेती हैं। बीती रात मौनी सलामान खान की फिल्म भारत की स्पेशल स्क्रीनिंग अटेंड करने पहुंची थीं, जिसके बाद एक बार फिर वह अपने लुक्स को लेकर खबरों में छा गई हैं।

मौनी ने इस दौरान नियॉन ग्रीन कलर की जैकेट के साथ ब्लैक ड्रेस पहनी हुई थी। इसके साथ उन्होंने ब्लैक शूज टीमअप किए हुए थे। मौनी का यह स्पोर्टी लुक लोगों को पसंद तो आया, लेकिन सोशल मीडिया पर उनके लुक से ज्यादा उनके सूजे हुए लिप्स और सूजे हुए फेस की चर्चा ज्यादा हो रही है।

मौनी की ड्रेस के साथ उनका मेकअप कुछ ठीक नहीं लग रहा था, जिस वजह से उन्हें अच्छे खासे लुक की वजह से भी ट्रोल होना पड़ गया। मौनी का चेहरा पहले से सूजा दिखाई दे रहा था जिसके बाद लोगों ने उनकी तस्वीरों पर कमेंट्स की बौछार लगा दी।

मौनी की तस्वीर पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ‘सिलिकॉन की हद कर दी है’। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा- ‘लिप्स सूज सूज कर कहीं गिर न जाएं’। एक अन्य ने लिखा- ‘इतनी सर्जरी करवाने के बाद अब तो ये डरावनी दिखने लगी है’। यहां तक कि कुछ यूजर्स तो उनकी तुलना राखी सावंत से कर रहे हैं।

कुछ दिन पहले भी मौनी से एक रिपोर्टर ने उनसे लिप सर्जरी को लेकर सवाल किया था, जिस पर वह बुरी तरह भड़क गई थीं। उन्होंने जवाब पाने के लिए उनका इंस्टाग्राम अकाउंट देखने के लिए कहा था। मौनी ने यह तक भी कहा था कि वह अब कभी उस रिपोर्टर को इंटरव्यू नहीं देंगी।

Page 4MP Achievement Digital AD_300X250