रोज खाएं प्याज, खाना भी पचेगा और कैंसर भी नहीं होगा - Samacharline.com

“सेवा के 25 साल” प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान -डॉ. मोहन यादव

यशस्वी श्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात...

UPI पर मर्चेंट फीस के विरोध में 18 सितंबर से दुकानों पर लगेंगे पोस्टर

इंदौर। UPI भुगतान पर प्रस्तावित मर्चेंट...

From Financial Inclusion to Financial Empowerment: Why India Needs ‘Arth Shala’ -CA Harsh Mantri

In a small town in Madhya...

विशेषहेल्थ और केयर

रोज खाएं प्याज, खाना भी पचेगा और कैंसर भी नहीं होगा

आप अगर इस भीषण गर्मी में लू से बचना चाहते हैं तो रोज कच्चा प्याज खाएं। प्याज खाने से आपको लू नहीं लगेगी और आप स्वस्थ भी रहेंगे। दरअसल, कच्चे प्याज के कई फायदे हैं। प्याज हमें कई तरह की बीमारियों से बचाता है। अगर आप कच्चा प्याज खाएंगे तो कैंसर जैसी घातक बीमारी होने की संभावना भी कम रहेगी। उच्च रक्त चाप और हृदय से जुड़ी गंभीर बीमारियां से भी बचे रहेंगे। प्याज में सल्फर यौगिक होता है जो कि ब्लड शुगर पर सकारात्मक प्रभाव डालता है। इसके अलावा, प्याज खाने से पाचन तंत्र भी ठीक रहता है।

अगर आपको गैस की समस्या होती है तो कच्चा प्याज इसमें भी फायदेमंद है। आपको बता दें कि कच्चे प्याज में कैंसर सेल्स को खत्म करने के गुण होते हैं। प्याज, शरीर में कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकता है। आप प्याज को अपने सलाद में शामिल करने से कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है। शोधों में भी इस बात की जानकारी मिली है कि प्याज खाने वालों को कैंसर का खतरा कम होता है।

अगर आप हार्ट से जुड़ी गंभीर बीमारियों के खतरे को कम करना चाहते हैं तो कच्चा प्याज खाएं। अपने सलाद में दूसरी सब्जियों के साथ ही प्याज को भी भरपूर मात्रा में शामिल करें। इससे आपको हार्ट अटैक नहीं आएगा।

कच्चा प्याज ब्लड शुगर के खतरे को भी कम करता है। प्याज में मौजूद सल्फर यौगिक ब्लड शुगर को कम करते हैं। इसके अलावा पुरानी से पुरानी पाचन प्रक्रिया संबंधित मर्ज को भी कच्चा प्याज ठीक कर देता है। मैरीलैंड यूनिवर्सिटी के मेडिकल सेंटर के मुताबिक, कच्चा प्याज ब्लडर इंफेक्शन को भी कम करता है। अगर कोई व्यक्ति उच्च रक्त चाप की समस्या से ग्रसित है तो कच्चा प्याज खाने से उसका ब्लड प्रेशर कम हो जाता है।

राष्ट्रीय प्याज संगठन का भी कहना है कि प्याज में एंटीमाइक्रोबायल गुण होते हैं। इसमें एंटीकैंसर गुण भी होते हैं। इंसान की डाइट के लिए सबसे अच्छा एंटीऑक्सीडेंट का सोर्स प्याज ही है। 2002 की फिजियोथैरेपी रिसर्च में इस बात की पुष्टि की गई है।