पहली बारिश में ही ‘जलमग्न’ हुआ महाकाल क्षेत्र का मार्ग, व्यवस्थाओं की खुली पोल, हरसिद्धि से चारधाम मंदिर मार्ग पर जलभराव, श्रद्धालुओं और राहगीरों को उठानी पड़ी परेशानी – दीपक कोडापे
उज्जैन। सिंहस्थ 2028 की तैयारियों और...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय...
चंडीगढ़, 20 जून : हरियाणा के मुख्यमंत्री...
बॉलीवुड अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी’ ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की थी. सारागढ़ी की ऐतिहासिक लड़ाई पर बनी फिल्म ‘केसरी’ को फैंस का खूब प्यार मिला और फिल्म में अक्षय के काम की भी खूब तारीफ हुई थी. बॉलीवुड फिल्मों को देश के साथ ही विदेशों में भी खूब पसंद किया जा रहा है. इसी वजह से बाहर फिल्मों को रिलीज करने का क्रेज बढ़ता जा रहा है. बता दें कि अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी’ जापान में रिलीज होने जा रही है. अक्षय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी है.
अक्षय ने एक ट्वीट करते हुए लिखा कि 10,000 आक्रमणकारियों के खिलाफ 21 साहसी सैनिक अब तक लड़ी गई सबसे साहसिक लड़ाइयों में से एक पर बनी फिल्म ‘केसरी’, 16 अगस्त, 2019 को जापान पर जीत हासिल करने के लिए तैयार है.बता दें कि जी स्टूडियो इंटरनेशनल ने फिल्म को दुनियाभर के 55 क्षेत्रों में रिलीज करने की जिम्मेदारी ली है, फिलहाल वह जापान में फिल्म को रिलीज करने की तैयारी में है. अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा भी हैं. ‘पैडमैन’ के बाद अक्षय की यह दूसरी फिल्म है जो इस क्षेत्र में रिलीज होगी.