Heat-Not-Burn (HNB) Devices MNCs Playing a Dangerous Game with Youth Psyche: Manav Rachna School Ex Principal Calls for Policy Overhaul
New Delhi, May 2026 — Raising serious concerns...
New Delhi, May 2026 — Raising serious concerns...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि...
केन्द्र सरकार द्वारा आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन-2026 के...
आहार ही हमारे स्वास्थ्य का घोतक होता हैं, इसलिए कहा गया हैं कि जैसा खाएंगे अन्न वैसा रहेगा मन। मौसम का हमारे स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव पड़ता है। कृषि प्रधान देश भारत में मानसून के आगमन का इंतजार सबको रहता हैं। मानसून की बरसात लोगों को गर्मी से राहत पहुंचाती हैं, किसानों को खेती के लिए सिंचाई उपलब्ध कराती हैं, परन्तु इसके अलावा यह अपने साथ कुछ परेशानियां भी लाती हैं। मानसून के समय बरसात में प्रायः जहां-तहां पानी इकट्ठा हो जाता हैं। जो मच्छरों के पनपने में सहायक होता हैं।
इस दौरान कीड़े-मकोड़े अपने बिलों से बाहर आ जाते हैं। ऐसे मौसम में बाजार का खाना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता हैं। समोसे, कचौड़ी जैसे चीजें इस बारिश के मौसम में स्वादिष्ठ तो लगते हैं, लेकिन इसके खाने से इंफेक्शन होने का डर बना रहता हैं। ऐसे में हमें अपने खान-पान का ध्यान रखना जरूरी हो जाता हैं, ताकि मानसून हमारी सेहत पर कोई बुरा असर न डालें।
आइए जानते हैं कि मानसून में हमारा आहार कैसा होना चाहिए?
1. हरी सब्जियां
मानसून के दिनों में आप अपने आहार में करेले, लौकी, कद्दू, तोरी जैसी सब्जियों को जरूर शामिल करें, क्योंकि इनमें पोषक तत्व बेहद अधिक मात्रा में मौजूद होते हैं, जो हमारे शरीर की पाचन क्रिया को दुरूस्त रखने में मददगार साबित होते हैं, इसलिए इन सारी सब्जियों का मानसून के दिनों में जरूर सेवन करें ताकि आप मानसून में संक्रमण से बच सकें और स्वस्थ बने रह सकें।
2. हर्बल चाय
मानसून में संक्रमण से बचने के लिए आप अपनी चाय में पुदीना, इलायची, तुलसी और लौंग को डालकर जरूर सेवन करें। ऐसा करने से आप मानसून के मौसम में बैक्टीरियल इंफेक्शन और फंगल इंफेक्शन से बच सकती हैं।
3. मौसमी फल
आप अपने आहार में बारिश के मौसम में चैरी, आम, अनार, जामुन और लीची आदि का सेवन करें। यह चीजें खाने में जितनी टेस्टी होती हैं, सेहत में उतनी ही फायदेमंद भी होती हैं। ये आसानी से बाजारों में मिल जाती हैं, इसलिए मानसून में स्वस्थ बने रहने के लिए इन चीजों का जरूर सेवन करें।
4. शहद
मानसून में स्वस्थ बने रहने के लिए अपने आहार में चीनी के स्थान पर शहद का सेवन करें, क्योंकि शहद में एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो शरीर के पाचनक्रिया को दुरूस्त करने का काम करते हैं।