WIvIND: सीरीज पर कब्जा करने उतरेगी टीम इंडिया, दूसरा टी-20 आज - Samacharline.com

पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हरिद्वार-  धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के...

ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली...

मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...

खेल/क्रिकेट

WIvIND: सीरीज पर कब्जा करने उतरेगी टीम इंडिया, दूसरा टी-20 आज

भारत ने वेस्टइंडीज और अमेरिका के दौरे की शुरुआत जीत से की है। शनिवार को तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला फ्लोरिडा (अमेरिका) के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम में खेला गया। भारतीय टीम ने चार विकेट से मैच जीतकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीन टी-20 सीरीज का दूसरा मैच आज( रविवार) फ्लोरिडा में खेला जाएगा। टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे है। टीम इंडिया की नजर विंडीज के खिलाफ विदेश में आठ साल बाद सीरीज जीतने पर होगी।पिछली बार भारत 2011 में वेस्टइंडीज में 1-0 से सीरीज जीता था। दूसरे टी-20 मुकाबले में भी विराट सेना वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार जीत के क्रम को आगे बढ़ाते हुए सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी।

दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 12 टी-20 मुकाबले खेले गए हैं।  इनमें टीम इंडिया ने छह में जीत दर्ज की है। वेस्टइंडीज को भी 5 मैच में जीत हाथ लगी है। एक मुकाबले में नतीजा नहीं निकला। फ्लोरिडा में दोनों के बीच यह चौथा मैच होगा।