Saaho में ऐसा है चंकी पांडे का अंदाज, जारी हुआ नया कैरेक्टर पोस्टर - Samacharline.com

पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हरिद्वार-  धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के...

ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली...

मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...

बॉलीवुड

Saaho में ऐसा है चंकी पांडे का अंदाज, जारी हुआ नया कैरेक्टर पोस्टर

Saaho के एक और खास किरदार से आज मिलवाया गया है। कैरेक्टर पोस्टर रोज जारी हो रहे हैं, आज मुलाकात करवाई गई है चंकी पांडे के किरदार से। नए पोस्टर के अनुसार चंकी पांडे फ़िल्म में ‘देवराज’ की भूमिका निभा रहे हैं। प्रभास और श्रद्धा कपूर अभिनीत फिल्म में इससे पहले, नील नितिन मुकेश और अरुण विजय से मिलवाया जा चुका है।

अभिनेता चंकी पांडे इस फ़िल्म के पोस्टर में बरगंडी रंग के सूट में डैपर लुक में नज़र आ रहे हैं। चंकी अपनी गंभीर निगाहों से भयभीत कर देने वाले अंदाज़ में हैं। ‘देवराज’ बैकग्राउंड में लगी आग से अप्रभावित नज़र आ रहे हैं, वहीं ऐसा आभास हो रहा है कि ये आग दुनिया को राख कर रही है। कॉमेडी फिल्म फ्रेंचाइजी ‘हाउसफुल 2’ में ‘आखिरी पास्ता’ नामक प्रतिष्ठित भूमिका निभाने के बाद, चंकी अब “साहो” में भी कुछ नया कर सकते हैं।इस फिल्म की रिलीज जैसे-जैसे करीब आ रही है, वैसे-वैसे फिल्म अलग-अलग वजहों से चर्चा में आती जा रही है। अभी इस फिल्म का ट्रेलर आना बाकी है।

इसके दो गाने आ चुके हैं और कैरेक्टर पोस्टर रोज ही जारी हो रहे हैं। दो दिन पहले नील नितिन मुकेश को सामने लाया गया। सोमवार को नील का एक पोस्टर जारी हुआ था और इस पोस्टर पर लिखा है ‘अंत हर बात का जवाब नहीं देता’। माना जा रहा है कि नील का इस फिल्म में पॉजीटिव रोल नहीं कर रहे हैं, वे इस फिल्म के मुख्य खलनायक भी हो सकते हैं। इतना जरूर है कि इसमें नील नितिन मुकेश भी खास रोल में हैं। जैकी श्रॉफ, मंदिरा बेदी, महेश मांजरेकर, चंकी पांडे, अरुण विजय और मुरली शर्मा भी इस फिल्म का ही हिस्सा हैं।