बौखलाए पाकिस्तान ने अब रोकी समझौता एक्सप्रेस - Samacharline.com

पहली बारिश में ही ‘जलमग्न’ हुआ महाकाल क्षेत्र का मार्ग, व्यवस्थाओं की खुली पोल, हरसिद्धि से चारधाम मंदिर मार्ग पर जलभराव, श्रद्धालुओं और राहगीरों को उठानी पड़ी परेशानी – दीपक कोडापे

उज्जैन। सिंहस्थ 2028 की तैयारियों और...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के साथ सिंहस्थ : 2028 के दृष्टिगत नवीन घाट निर्माण कार्य का किया अवलोकन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में आया अभूतपूर्व बदलाव : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़, 20 जून : हरियाणा के मुख्यमंत्री...

विदेश

बौखलाए पाकिस्तान ने अब रोकी समझौता एक्सप्रेस

भारत के अनुच्छेद 370 के पहले खंड को छोड़कर बाकी खंडों को समाप्त करने के बाद से ही पाकिस्तान की बौखलाहट देखने को मिल रही है। पहले उसने भारत के साथ अपने व्यापारिक और कूटनीतिक रिश्तों को कम कर दिया। अब एक कदम आगे बढ़ते हुए उसने दोनों देशों के बीच चलने वाली समझौता एक्सप्रेस की सेवाओं को निरस्त कर दिया है। पड़ोसी देश ने ट्रेन को वाघा सीमा पर ही रोक दिया है। पाकिस्तान के रेल मंत्री ने आज समझौता एक्सप्रेस निरस्त करने का एलान किया।

वहीं, गार्ड ट्रेन को सुरक्षा कारणों से अटारी लाने में असमर्थता जता रहे हैं। उत्तरी रेलवे ने उन्हें आश्वस्त किया है कि सुरक्षा को लेकर कोई खतरा नहीं है। अगर वे आश्वस्त होंगे तो ट्रेन अटारी तक लाएंगे। अगर नही होंगे तो इंडियन क्रू गॉर्ड उस तरफ जाएंगे और ट्रेन को लेकर अपनी तरफ लेकर आएंगे। इसी बीच बाघा में मुसाफिर फंसे हुए हैं। ट्रेन बुधवार रात को पुरानी दिल्ली से यात्रियों को लेकर गई थी।

जानकारी के अनुसार आज ट्रेन को पाकिस्तान से वापस आना था लेकिन पाकिस्तान ने उसे वाघा सीमा पर रोक दिया है। पाकिस्तान ने अपने गार्ड और ड्राइवरों को भारतीय सीमा में भेजने से मना कर दिया। पाकिस्तान के इस कदम से ट्रेन में असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है और यात्री परेशान हैं। भारत का कहना है कि वह अपने गार्ड और ड्राइवर को भेजकर ट्रेन को सीमा में लाएगा।

पाकिस्तान का पुराना इतिहास
वैसे यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान ने अपनी खुन्नस दिखाने के लिए समझौता एक्सप्रेस की सेवाएं रोकी है। इससे पहले उसने पुलवामा हमले का बदला लेने के लिए भारतीय वायुसेना द्वारा की गई बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद भी समझौता एक्सप्रेस की सेवाओं को रोक दिया था। चार मार्च को ही उसने ट्रेन की आवाजाही को बहाल किया था। अब एक बार फिर उसने अपना पुराना पैंतरा आजमाते हुए ट्रेन की सेवाएं रोकने की घोषणा की है। बुधवार को ही उसने भारत के साथ व्यापार रोकने और राजनयिक संबंधों में कटौती की घोषणा की थी।

इससे पहले छह अगस्त को पाकिस्तान से आई समझौता एक्सप्रेस के अंतिम डिब्बे से एक सफेद रंग की वर्दी पहने व्यक्ति ने हेरोइन से भरा बैग ट्रैक पर फेंक दिया था। बैग को सुरक्षा एजेंसियों ने अपने कब्जे में ले लिया था। बैग की तलाशी के दौरान उसमें तीन किलो 42 ग्राम हेरोइन और दो पाकिस्तानी सिम बरामद हुए थे। अमृतसर रेलवे पुलिस थाना ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।