अब भूटान में भी चलेगा भारत का RuPay कार्ड , पीएम मोदी ने किया लॉन्‍च - Samacharline.com

पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हरिद्वार-  धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के...

ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली...

मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...

विदेश

अब भूटान में भी चलेगा भारत का RuPay कार्ड , पीएम मोदी ने किया लॉन्‍च

प्रधानमंत्री दो दिन की भूटान यात्रा पर शनिवार को राजधानी थिंपू पहुंचे. यहां पर उनका बहुत गर्मजोशी से स्‍वागत किया गया. भूटान के प्रधानमंत्री डॉ. लोते शेरिंग ने प्रधानमंत्री का स्‍वागत किया. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूटान में भी RuPay कार्ड की शुरुआत की. नोटबंदी के समय ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने के उद्देश्‍य से भारत ने अपनी ये सिस्‍टम लॉन्‍च किया था. अब इसकी शुरुआत भूटान में भी की गई है.

इससे पहले पीएम मोदी और भूटान के प्रधानमंत्री ने Plaque of the Ground Station for South Asian Satellite प्रोजेक्‍ट का उद्घाटन किया.  दोनों नेताओं ने मिलकर भारत भूटान हाइड्रोपावर कॉऑपरेशन के पांच दशक पूरे होने के मौके पर एक स्‍टाम्‍प रिलीज किया. 2014 में पहली बार सत्‍ता में आने पर भी पीएम मोदी ने भूटान की यात्रा की थी.

पीएम मोदी ने इस मौके पर लोगों को संबोध‍ित करते हुए कहा, मेरे पिछले कार्यकाल के दौरान, प्रधानमंत्री के रूप में मेरी पहली यात्रा के लिए भूटान का चुनाव स्वाभाविक था. 130 करोड़ भारतीयों के दिलों में भूटान एक विशेष स्थान रखता है.  इस बार भी, अपने दूसरे कार्यकाल के शुरू में ही भूटान आकर मैं बहुत खुश हूं.

भारत और भूटान के संबंध दोनों देशों के लोगों की प्रगति, सम्पन्नता और सुरक्षा के साझा हितों पर आधारित है.  भूटान की पंचवर्षीय योजनाओं में भारत का सहयोग आपकी इच्छाओं और प्राथमिकताओं के आधार पर आगे भी जारी रहेगा.