अमिताभ बच्‍चन और चिरंजीवी की फिल्म Sye Raa Narasimha Reddy का टीजर रिलीज - Samacharline.com

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जबलपुर के गैरिसन ग्राउंड पर आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में योग किया।

पहली बारिश में ही ‘जलमग्न’ हुआ महाकाल क्षेत्र का मार्ग, व्यवस्थाओं की खुली पोल, हरसिद्धि से चारधाम मंदिर मार्ग पर जलभराव, श्रद्धालुओं और राहगीरों को उठानी पड़ी परेशानी – दीपक कोडापे

उज्जैन। सिंहस्थ 2028 की तैयारियों और...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के साथ सिंहस्थ : 2028 के दृष्टिगत नवीन घाट निर्माण कार्य का किया अवलोकन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय...

बॉलीवुड

अमिताभ बच्‍चन और चिरंजीवी की फिल्म Sye Raa Narasimha Reddy का टीजर रिलीज

बाहुबली’ के साथ सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद अब साउथ की एक और मल्‍टीस्‍टारर फिल्‍म सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए तैयार है. साउथ फिल्‍म इंडस्‍ट्री के सुपरस्‍टार चिरंजीवी स्‍टारर ‘सेरा नरसिंहा रेड्डी’ का टीजर रिलीज हो चुका है, जिसमें इस एतिहासिक ड्रामा फिल्‍म की झलक काफी मजेदार लग रही है. इस फिल्‍म में चिरंजीवी के अलावा बॉलीवुड के महानयक अमिताभ बच्‍चन, भोजपुरी सिनेमा का जानामाना नाम रविकिशन जैसे सितारे भी नजर आ रहे हैं.

यह फिल्‍म एक ऐसे योद्धा उय्यालावादा नरसिम्‍हा रेड्डी की कहानी है, जिसने अंग्रेजों के खिलाफ सबसे पहले जंगी शुरुआत की थी. इस फिल्‍म में अमिताभ बच्‍चन नरसिंहा रेड्डी के गुरू के किरदार में नजर आएंगे. रिलीज हुए इस टीजर में फिल्‍म के अहम किरदारों की झलक दिखाई दे रही है. चिरंजीवी, नरसिंहा रेड्डी के किरदार में काफी दमदार दिख रहे हैं.

टीजर से साफ है कि फिल्‍म में दर्शकों धमाकेदार एक्‍शन जरूर देखने को मिलेगा. ‘बाहुबली’ की सफलता के बाद साउथ इंडियन फिल्‍म इंडस्‍ट्री से दर्शकों को काफी उम्‍मीद बढ़ गई है और निदेर्शक व फिल्‍मकार भी यह करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. बता दें कि यह मल्‍टीस्‍टारर फिल्‍म 2 अक्‍टूबर को रिलीज होने जा रही है. यानी इस मल्‍टीस्‍टारर फिल्‍म की टक्‍कर सिनेमाघरों में यश राज बैनर के तले बनी फिल्‍म ‘वार’ से होने वाली है. वार में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ जैसे दो एक्‍शन हीरो की जबरदस्‍त भिड़ंत दिखने वाली है. इन दो मैगा फिल्‍मों के अलावा सिद्धार्थ मल्‍होत्रा और तारा सुतारिया स्‍टारर फिल्‍म ‘मरजावां’ भी इस दिन रिलीज होने जा रही है. यानी 2 अक्‍टूबर को सिनेमाघरों में अच्‍छी-खासी भिड़ंत देखने को मिलेगी.