पेरिस में बोले PM मोदी, 'हम चुनौतियों का सामना बातों से नहीं, बल्कि ठोस कार्रवाई से करते हैं' - Samacharline.com

पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हरिद्वार-  धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के...

ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली...

मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...

विदेश

पेरिस में बोले PM मोदी, ‘हम चुनौतियों का सामना बातों से नहीं, बल्कि ठोस कार्रवाई से करते हैं’

जी-7 सम्‍मेलन के लिए फ्रांस गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वहां के राष्‍ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से द्विपक्षीय मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कई अहम मामलों पर चर्चा हुई. फ्रांस के राष्‍ट्रपति मैक्रों ने जम्‍मू-कश्‍मीर से मोदी सरकार द्वारा अनुच्‍छेद 370 हटाए जाने का समर्थन किया. फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने उन्‍होंने कश्‍मीर मुद्दे पर कहा कि कश्‍मीर मुद्दे पर किसी भी तीसरे देश के दखल की कोई जरूरत नहीं है. उन्‍होंने कहा कि यह भारत और पाकिस्‍तान का द्विपक्षीय मुद्दा है.

पीएम मोदी ने पेरिस में भारतीय समुदाय को भी संबोधित किया. पीएम मोदी ने कहा कि आप ही फ्रांस में भारत के प्रतिनिधि हैं, पहचान हैं और भारत की आवाज हैं. उन्‍होंने कहा कि हम चुनौतियों का सामना बातों से नहीं, बल्कि ठोस कार्रवाई से करते हैं. नया भारत थकने और रुकने वाला नहीं है. जम्‍मू-कश्‍मीर से भारत सरकार द्वारा अनुच्‍छेद 370 हटाने पर पीएम मोदी बोले कि टेम्‍परेरी को निकालने में 70 साल लगे. गांधी और बुद्ध के देश में टेम्‍परेरी की कोई जगह नहीं है.