अब विवेक ओबेरॉय बालाकोट एयर स्ट्राइक पर बनाएंगे फिल्म - Samacharline.com

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जबलपुर के गैरिसन ग्राउंड पर आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में योग किया।

पहली बारिश में ही ‘जलमग्न’ हुआ महाकाल क्षेत्र का मार्ग, व्यवस्थाओं की खुली पोल, हरसिद्धि से चारधाम मंदिर मार्ग पर जलभराव, श्रद्धालुओं और राहगीरों को उठानी पड़ी परेशानी – दीपक कोडापे

उज्जैन। सिंहस्थ 2028 की तैयारियों और...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के साथ सिंहस्थ : 2028 के दृष्टिगत नवीन घाट निर्माण कार्य का किया अवलोकन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय...

बॉलीवुड

अब विवेक ओबेरॉय बालाकोट एयर स्ट्राइक पर बनाएंगे फिल्म

अपनी पिछली फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी बायोपिक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किरदार निभाने वाले विवेक ओबेरॉय अब इंडियन एयरफोर्स के साहस को सलाम करने के लिए एक फिल्म प्रोड्यूस करने जा रहे हैं। इस फिल्म का टाइटल बालाकोट होगा।

यह फिल्म बालाकोट में हुई एयर स्ट्राइक पर आधारित होगी। इसी साल 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर फिदायीन हमला हुआ था। इसमें 40 जवान शहीद हुए थे। हमले की जिम्मेदारी जैश ने ली थी। इसके बाद भारतीय वायुसेना के मिराज-2000 ने 26 फरवरी को पाकिस्तान के बालाकोट स्थित जैश के आतंकी कैम्पों पर एयर स्ट्राइक की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एयर स्ट्राइक में करीब 300 आतंकी मारे गए थे।

27 फरवरी को अभिनंदन ने पाकिस्तान की सीमा में पाकिस्तानी एफ-16 विमान को मार गिराया था। फिल्म के बारे में बात करते हुए विवेक ने कहा, एक भारतीय, एक देशभक्त और बॉलीवुड का हिस्सा होने के नाते यह मेरी जिम्मेदारी है कि मैं आर्म्ड फोर्स की असली ताकत को सबके सामने लेकर आऊं।

इसमें हम अभिनंदन जैसे जाबांज ऑफिसर्स की कहानी पर फोकस करेंगे जो दुश्मन की सीमा में गए और वो किया जिसकी वजह से हर देश प्रेमी गर्व से भर उठता है।यह फिल्म इस साल फ्लोर पर जाएगी और इसकी 2020 में रिलीज होने की संभावना है। यह जम्मू-कश्मीर, दिल्ली और आगरा में शूट की जाएगी।