अपेक्स बैंक के प्रशासक महेन्द्र सिंह यादव द्वारा आज मुख्यालय में भ्रमण
अपेक्स बैंक के प्रशासक महेन्द्र सिंह यादव द्वारा आज शीर्ष बैंक मुख्यालय...
अपेक्स बैंक के प्रशासक महेन्द्र सिंह यादव द्वारा आज शीर्ष बैंक मुख्यालय...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को दिल्ली प्रवास के दौरान मेट्रो...
चंडीगढ़, 12 मई – प्रदेश सरकार की टेली-मानस मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन भावनात्मक...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज गुवाहाटी (असम) में स्थित प्रसिद्ध श्री...
देश के बड़े बैंक ग्राहकों को धोखाधड़ी से बचाने के लिए नई सर्विस की शुरुआत कर रहे हैं. ग्राहकों को डेबिट कार्ड फ्रॉड से बचाने के लिए केनरा बैंक ने पिछले दिनों 10000 रुपये से ज्यादा की निकासी के लिए ओटीपी जरूरी कर दिया है. हाल ही में एटीएम से कैश निकालते समय होने वाली धोखाधड़ी से बचने के लिए एसबीआई (SBI) ने योनो सर्विस (Yono Service) की शुरुआत करने की घोषणा की है.
30 मिनट के लिए वेलिड होगा ट्रांजेक्शन
इस सर्विस में आप अपने स्मार्टफोन में योनो एप (Yono app) होने पर एटीएम से पैसा निकाल सकते हैं. कैश निकालने के लिए बैंक की तरफ से आपके फोन पर वन टाइम पासवर्ड (OTP) भेजा जाता है, जो कि 30 मिनट के लिए वेलिड होता है. यानी हर बार पैसा निकालने के लिए आपकों बैंक की तरफ से नया पासवर्ड दिया जाएगा.
हाल ही में केनरा बैंक ने एटीएम से पैसा निकालने के लिए ओटीपी की सुविधा शुरू की है. आने वाले दिनों में इसे और भी बैंकों की तरफ से लागू किया जाएगा.SBI का तर्क है कि योनो सर्विस के जरिए कैश निकालने में हो रहे फ्रॉड पर लगाम लगाई जा सकेगी. इस सर्विस के जरिये बिना कार्ड का इस्तेमाल किए ATM से पैसे निकाल सकते हैं. SBI का मानना है कि YONO यूज करने से कार्ड की स्मिकिंग और क्लोनिंग दोनों से छुटकारा मिलेगा. आपको बता दें ओटीपी के लिए एक बैंक एटीएम को अपग्रेड करने में करीब ढाई लाख रुपये का खर्च आएगा.
ऐसे काम करता है योनो एप
योनो (YONO) का मतलब है कि You Only Need One. यह एक प्रकार का बैंकिंग एप है, इसके जरिये आप बिना डेबिट कार्ड के कैश निकाल सकते हैं. अगर आप भी योनो के जरिये कैश निकालना चाहते हैं तो सबसे पहले जरूरी है कि आपके फोन में YONO एप इंस्टॉल होना चाहिए. आगे पढ़िए कैश निकालने की पूरी प्रक्रिया…
– सबसे पहले एप में योना कैश (YONO Cash) कैटेगरी को सलेक्ट करें.
– इसके ओपन होने पर आपको कितने पैसे निकालने हैं, यह दर्ज करें.
– अब 6 डिजिट के ट्रांजेक्शन पिन के लिए सलेक्ट करें. एटीएम से पैसे निकालते समय इस पिन की जरूरत पड़ेगी.
– साथ ही आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक मैसेज आएगा. इस मैसेज में एक ट्रांजेक्शन नंबर दिया होगा.
– अब आप एसबीआई के नजदीकी योनो कैश प्वाइंट एटीएम पर जाएं और एटीएम में योनो कैश सलेक्ट करें.
– इसे सेलेक्ट करने पर आपसे ट्रांजेक्शन नंबर पूछा जाएगा, मैसेज में आए ट्रांजेक्शन नंबर को एंटर करना होगा.
– अब अमाउंट दर्ज कर योनो एप में सेलेक्ट 6 डिजिट का पिन एंटर करना है. पिन डालने पर आपको कैश मिल जाएगा.
आपको बता दें कस्टमर को पिन और ट्रांजेक्शन नंबर दोनों की मदद से अगले 30 मिनट के अंदर कैश निकालना होगा. इसके बाद यह नंबर काम नहीं करेगा. योनो सर्विस का उपयोग बढ़ने से धीरे-धीरे बैंक के डेबिट कार्ड चलन से बाहर हो जाएंगे.