फिल्म 'द जोया फैक्टर' का ट्रेलर रिलीज - Samacharline.com

साइंस सिटी देहरादून परियोजना को केंद्र से मिलेगी 14 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि, केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर दी जानकारी

साइंस सिटी देहरादून परियोजना के शीघ्र...

वसुंधरा ताल में लगेगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, उत्तराखण्ड में ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी नई तकनीकी ताकत

मुख्य सचिव ने वैज्ञानिक दल को...

मुख्य सचिव ने की मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा, सीएम घोषणाओं को प्राथमिकता पर लेते हुए निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश

यमनोत्री ट्रेक रूट के लिए सुधारीकरण...

बॉलीवुड

फिल्म ‘द जोया फैक्टर’ का ट्रेलर रिलीज

बॉलीवुड की बबली गर्ल सोनम कपूर अपने फैशनेबल अंदाज की वजह से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. सोनम कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ‘द जोया फैक्टर’ को लेकर खबरों में बनी हुई हैं. फिल्म के ट्रेलर को आज रिलीज कर दिया गया है. बता दें कि फिल्म में सोनम के साथ साउथ एक्टर दलकीर सलमान नजर आ रहे हैं. पहले फिल्म के ट्रेलर को 27 अगस्त को रिलीज किया जाना था लेकिन ज्योतिष की सलाह पर सोनम में इसे 29 अगस्त को आउट करने का फैसला लिया.

फिल्म के ट्रेलर को ‘द जोया फैक्टर’ की कास्ट और टीम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है. इस फिल्म में सोनम, जोया सिंह सोलंकी का किरदार प्ले कर रही हैं जो अपने लकी चार्म की वजह से चर्चा में रहती है.

फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत में दिखाया जाता है कि 1983 में जब इंडिया वर्ल्ड कप जीतता है तो उसी दिन एक फौजी के घर बेटी का जन्म होता है. संजय कपूर फिल्म में सोनम कपूर यानि कि जोया के पिता का किरदार प्ले कर रहे हैं जिन्हें लगता है कि उनकी बेटी देश के लिए लकी है. जोया बड़ी होती है तो उसे लगता है कि अपनी लाइफ के लिए अनलकी है लेकिन तभी उसे एक ऐसा असाइमेंट मिलता है जो उसकी जिंदगी हमेशा के लिए बदल देता है.

बता दें कि ‘द जोया फैक्टर’ की कहानी लेखिका अनुजा चौहान की फिक्शन पर आधारित है. यह एक राजपूत लड़की की कहानी है, जिसका नाम जोया है. हिंदू लड़की के मुस्लिम नाम वाली यह कहानी कॉमेडी, इमोशन और रोमांस से भरपूर है. फिल्म ‘द जोया फैक्टर’ की 20 सितंबर 2019 को रिलीज होने वाली है.