फिल्म हाउसफुल 4 का ट्रेलर रिलीज - Samacharline.com

बॉलीवुड

फिल्म हाउसफुल 4 का ट्रेलर रिलीज

अक्षय कुमार की मल्टी स्टारर फिल्म हाउसफुल 4 का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. साल 2010 में शुरू हुआ हाउसफुल फ्रैंचाइजी की ये चौथी फिल्म है. इस फिल्म में अक्षय कुमार संग रितेश देशमुख, बॉबी देओल, राणा दग्गुबती, कृति सेनन, कृति खरबंदा और पूजा हेगड़े हैं. फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी स्पेशल अपीयरेंस करने जा रहे हैं. इस फिल्म को डायरेक्टर फरहाद समजी ने बनाया है.

फिल्म हर बार हाउसफुल फ्रैंचाइजी की फिल्मों में अलग कहानी दिखाई जाती है. इस बार फिल्म को पूर्वजन्म से जोड़ा गया है. चंकी पांडे भी इस कॉमेडी फिल्म में वापसी करने जा रहे हैं. सभी को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है. आइए बताएं कैसा है फिल्म का ट्रेलर –

ट्रेलर की बात करें तो मस्ती, मजाक और कंफ्यूजन से भरा हुआ है. अक्षय कुमार लंदन में रहने वाले आदमी है, जो 600 साल पहले राजकुमार था. उसे अपने पिछले जन्म के बारे में सबकुछ याद आ जाता है और फिर वो अपने दोस्तों के साथ मिलकर इस पुर्नजन्म की गुत्थी को सुलझाता और अपने प्यार को पाने की कोशिश करता है.

कैसा है ट्रेलर?

हाउसफुल 4 का ट्रेलर मजेदार है. इस ट्रेलर में ढेर सारे जोक हैं और आप अक्षय कुमार और रितेश देशमुख को बढ़िया कॉमेडी करते देख सकते हैं. इसके अलावा फिल्म में कृति खरबंदा, कृति सेनन और पूजा हेगड़े सिर्फ ग्लेमर का तड़का ही नहीं लगा रहीं बल्कि एक्शन करती भी दिख रही हैं. इसके अलावा जो ट्रेलर में सबसे खास है वो सपोर्टिंग एक्टर्स.

फिल्म में राणा दग्गुबती एक खूंखार पहवान के रोल में बढ़िया लग रहे हैं तो वहीं नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक बाबा के रोल में नजर आएंगे. आप नवाज को इस फिल्म में बढ़िया कॉमेडी करते देखेंगे. ट्रेलर में उनकी पॉपुलर वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स का डायलॉग ‘अपुन को लगता है अपुन इच भगवान है’ सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे. साथ ही चंकी पांडे, जॉनी लीवर और रणजीत भी कमाल लग रहे हैं.हाउसफुल 4 के ट्रेलर को देखकर लगता है कि इस बार दिवाली सही में हैप्पी वाली होगी.

बता दें कि हाउसफुल 4, 25 अक्टूबर 2019 को रिलीज हो रही है. इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है. अक्षय कुमार की बात करें तो वे हाउसफुल 4 के अलावा फिल्म सूर्यवंशी, गुड न्यूज, बच्चन पांडे, लक्ष्मी बॉम्ब और पृथ्वीराज में काम कर रहे हैं.

फिल्म में राणा दग्गुबती एक खूंखार पहवान के रोल में बढ़िया लग रहे हैं तो वहीं नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक बाबा के रोल में नजर आएंगे. आप नवाज को इस फिल्म में बढ़िया कॉमेडी करते देखेंगे. ट्रेलर में उनकी पॉपुलर वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स का डायलॉग ‘अपुन को लगता है अपुन इच भगवान है’ सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे. साथ ही चंकी पांडे, जॉनी लीवर और रणजीत भी कमाल लग रहे हैं.

 

Page 4MP Achievement Digital AD_300X250