नीमच में शीघ्र शुरू होगा एयरपोर्ट, सर्वसुविधायुक्त स्टेडियम का होगा निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा...

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता विजू खोटे का सोमवार सुबह निधन हो गया है। वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 77 वर्षीय अभिनेता ने मुंबई के अपने घर में अंतिम सांस ली। विजू खोटे ने फिल्म ‘शोले’ में ‘कालिया’ का किरदार निभाया था। हिंदी फिल्मों के अलावा उन्होंने मराठी फिल्मों में भी काम किया है।
विजू खोटे ने अपने करियर की शुरुआत साल 1964 में की। ‘शोले’ के अलावा फिल्म ‘अंदाज अपना-अपना’ में उनके किरदार ‘रॉबर्ट’ को आज भी याद किया जाता है। निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म ‘गोलमाल 3’ में भी वो नजर आ चुके हैं।
फिल्म में उन्होंने शम्भू काका का किरदार किया था। अपने करियर में विजू खोटे ने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। फिल्मों के अलावा विजू खोटे थियेटर में भी सक्रिय रहे। मराठी थियेटर में उन्होंने कई साल काम किया है।