Vidyut Jammwal की फिल्म Commando 3 का फर्स्ट पोस्टर जारी - Samacharline.com

पहली बारिश में ही ‘जलमग्न’ हुआ महाकाल क्षेत्र का मार्ग, व्यवस्थाओं की खुली पोल, हरसिद्धि से चारधाम मंदिर मार्ग पर जलभराव, श्रद्धालुओं और राहगीरों को उठानी पड़ी परेशानी – दीपक कोडापे

उज्जैन। सिंहस्थ 2028 की तैयारियों और...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के साथ सिंहस्थ : 2028 के दृष्टिगत नवीन घाट निर्माण कार्य का किया अवलोकन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में आया अभूतपूर्व बदलाव : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़, 20 जून : हरियाणा के मुख्यमंत्री...

बॉलीवुड

Vidyut Jammwal की फिल्म Commando 3 का फर्स्ट पोस्टर जारी

एक्टर विद्युत जामवाल अब जल्द ही ‘कमांडो 3’ में नजर आएंगे। कमांडो सीरीज की तीसरी इंस्टॉलमेंट कमांडो 3 का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी हुआ है। विद्युत ने यह नया पोस्टर शेयर किया है जिसमें वह एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं।

पोस्टर शेयर करते हुए विद्युत ने लिखा, ‘मिशन बड़ा है और अब खेल का समय शुरू हो गया है। पेश करते हैं कमांडो 3 का पहला पोस्टर। 24 नवंबर को रिलीज के लिए तैयार।’

इस पोस्टर में विद्युत जींस, टीशर्ट और जैकेट पहने हुए दिख रहे हैं। वह दोनों हाथों में गन से फायर कर चिल्लाते हुए कैमरे की तरफ बढ़ते दिख रहे हैं। इस पूरे पोस्टर से साफ है कि फिल्म में हिंसा की कमी नहीं है।कमांडो सीरीज की पहली फिल्म Commando: A One Man Army साल 2011 में रिलीज हुई थी। उसके बाद साल 2017 में Commando 2: The Black Money Trail रिलीज हुई।

यह फिल्म आदित्य दत्त की है जिसने हाल ही में सनी लिओनी की वेब सीरीज करनजीत कौर: द अनटोल़्ड स्टोरी बनाई थी। कमांडो 3 को रिलायंस एंटरटेन्मेंट और मोशन पिक्चर कैपिटल, सन शान पिक्चर्स और विपुल अमृतलाल शाह प्रोडक्शन के साथ मिलकर कर रहे हैं।

इस साल अगस्त में विद्युत को चीन में उनकी फिल्म ‘जंगली’ के लिए दो अवॉर्ड्स मिले थे। विद्युत ने पांचवे जैकी चेन एक्शन फिल्म वीक में बेस्ट एक्शन सीक्वेंस कोरियोग्राफर और स्पेशल जूरी प्राइज फॉर बेस्ट एक्शन अवॉर्ड हासिल किए थे।जंगली फिल्म को द मास्क एंड द स्कॉर्पियन किंग फेम डायरेक्टर चक रसैल ने बनाई थी। फिल्म इंसान और जानवर के रिश्तों पर आधारित थी।