बादशाह का एक और धमाका,रिलीज हुआ 'Bala' का गाना 'Don’t Be Shy' - Samacharline.com

पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हरिद्वार-  धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के...

ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली...

मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...

बॉलीवुड

बादशाह का एक और धमाका,रिलीज हुआ ‘Bala’ का गाना ‘Don’t Be Shy’

नई दिल्ली: फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ से लोगों के दिलों पर छाने के बाद अब आयुष्‍मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की मोस्‍ट अवेटेड फिल्‍म ‘बाला (Bala)’ से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने को तैयार हैं. शुक्रवार को इस फिल्म का गाना ‘Don’t Be Shy’ रिलीज किया गया. रिलीज होते ही यह गाना सोशल मीडिया पर छा चुका है. इस गाने को बादशाह, शाल्मली खोलगड़े, गुरदीप मेहेंदी और सचिन-जिगर ने मिलकर गाया है. गाने में आयुष्मान के साथ भूमि पेडनेकर और यामी गौतम भी नजर आ रही हैं.

अब तक छाया हुआ है ट्रेलर
बता दें, हाल ही में रिलीज हुए इस फिल्म के ट्रेलर में जबरदस्त कॉमेडी देखने को मिल रहा है. फिल्म का ट्रेलर लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि यह अब तक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. गंजेपन की समस्या और उसपर समाज की सोच पर बनी यह फिल्‍म बाला दिनेश विजन के मेडॉक फिल्‍म्‍स के बैनर तले बनाई गई है.

यह तो तय है कि एक बार फिर आयुष्मान खुराना हमारे समाज में गंजेपन को लेकर होने वाली परेशानियों को कॉमेडी के तड़के के साथ पेश करेंगे. फिल्म में उनके साथ भूमि पडनेकर और यामी गौतम नजर आएंगी. पहले यह फिल्म 12 नवबंर को रिलीज होनी थी लेकिन अब यह 7 नवंबर को रिलीज होगी.