यूपीआई शुल्क के विरोध में इंदौर के व्यापारियों ने कसी कमर, अहिल्या चेम्बर्स ने बड़ी तादाद में पोस्टर प्रिंट करवाए, 23 सितंबर को ‘नो यूपीआई डे’ के जरिए जनसमर्थन जुटाने की तैयारी
इंदौर। यूपीआई के माध्यम से होने...
Mumbai is being Rebuilt. India is...
यशस्वी श्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात...

सलमान खान के फैंस का आखिरकार इंतजार खत्म हो गया आखिरकार फिल्म दबंग का ट्रेलर दर्शकों के बीच में रिलीज हो गया। सलमान लवर्स के मन में फिल्म दबंग की तीसरी इंस्टॉलमेंट को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा था।
दबंग 3 में इस बार भी सलमान खान पुलिस अफसर की वर्दी में गुंडों के साथ मारधाड़ करते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा रज्जो स्टाइल में एक बार फिर से दिख रही हैं। तो वहीं कहानी में महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर भी सेकिंड लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आ रही हैं। ट्रेलर की शुरुआत होती है सलमान खान के दबंग स्टाइल में। सलमान ट्रेलर में मूछों और बिना मूछों के नजर आ रहे हैं।
मालूम हो कि दर्शक फिल्म का लंबे वक्त से इंतजार कर रहे थे और अब जाकर फिल्म का ट्रेलर सामने आया है। फिल्म के ट्रेलर की सबसे खास बात है इसके शानदार डॉयलॉग। सलमान ट्रेलर में एक से बढ़कर एक डॉयलॉग बोलते हुए नजर आ रहे हैं। सलमान का एक डॉयलॉग जो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है वो है मारेंगे भी हम और बचाएंगे भी हम ये तुम्हारी आत्मा देखेगी और घंटा कुछ नहीं कर पाएगी।
इस फिल्म में किच्चा सुदीप विलेन के किरदार में नजर आएंगे। प्रभू देवा द्वारा निर्देशित ये फिल्म इसी साल 20 दिसम्बर को रिलीज हो रही है।ट्रेलर में थोड़े हंसी मजाक के साथ-साथ पहले से कही ज्यादा एक्शन और थ्रिलर दिखाया गया है.