नारियल पानी के फायदे, भयंकर रोगों से लड़ने की देता है ताकत - Samacharline.com

पहली बारिश में ही ‘जलमग्न’ हुआ महाकाल क्षेत्र का मार्ग, व्यवस्थाओं की खुली पोल, हरसिद्धि से चारधाम मंदिर मार्ग पर जलभराव, श्रद्धालुओं और राहगीरों को उठानी पड़ी परेशानी – दीपक कोडापे

उज्जैन। सिंहस्थ 2028 की तैयारियों और...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के साथ सिंहस्थ : 2028 के दृष्टिगत नवीन घाट निर्माण कार्य का किया अवलोकन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में आया अभूतपूर्व बदलाव : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़, 20 जून : हरियाणा के मुख्यमंत्री...

विशेषहेल्थ और केयर

नारियल पानी के फायदे, भयंकर रोगों से लड़ने की देता है ताकत

मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया और डायरिया जैसी तमाम वो बीमारियां जिनमें शरीर की प्लेटलेट्स तेजी से गिरती हैं, उनमें नारियल पानी पीने के बड़े फायदे होते हैं.

नारियल का पानी इंसान के शरीर को कई गंभीर रोगों से लड़ने की ताकत देता है. इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर में पानी की कमी को पूरा कर उसे हाइड्रेट रखने में सहायक हैं. मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया और डायरिया जैसी तमाम वो बीमारियां जिनमें शरीर की प्लेटलेट्स तेजी से गिरती हैं, उनमें इसके पीने के बड़े फायदे होते हैं. .

1. हाई ब्लड प्रेशर जैसी गंभीर स्थिति में नारियल का पानी बहुत फायदेमंद है. इसमें मौजूद विटामिन सी, पोटैशियम और मैग्नीशियम ब्लड-प्रेशर को नियंत्रित रखने में सहायक होते हैं. ये हाइपरटेंशन को भी कंट्रोल करता है.

2. कोलेस्ट्रॉल और फैट-फ्री होने की वजह से ये दिल के लिए बहुत अच्छा होता है. इसके साथ ही इसका एंटी-ऑक्सीडेंट गुण भी सर्कुलेशन पर सकारात्मक प्रभाव डालता है.

3. हैंगओवर से छुटकारा पाने के लिए भी नारियल का पानी एक अच्छा उपाय है. एक नारियल में करीब 200 मिलीलीटर या उससे कुछ अधिक मात्रा में पानी होता है. साथ ही ये एक लो-कैलोरी ड्रिंक भी है.

4. अगर आप वजन घटाने के लिए तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं तो एकबार नारियल पानी का भी इस्तेमाल करके देखिए.

5. सिर दर्द से जुड़ी ज्यादातर समस्याएं डिहाइड्रेशन की वजह से ही होती हैं. ऐसे में नारियल पानी पीने से शरीर को तुरंत इलेक्ट्रोलाइट्स पहुंचाने का का काम करता है, जिससे हाइड्रेशन का स्तर सुधर जाता है.