शास्त्री बोले, धोनी ने देश को बहुत कुछ दिया है, उनके संन्यास की इतनी जल्दी क्यों? - Samacharline.com

खेल/क्रिकेट

शास्त्री बोले, धोनी ने देश को बहुत कुछ दिया है, उनके संन्यास की इतनी जल्दी क्यों?

मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) का मानना है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष के रूप में सौरभ गांगुली (Sourav Ganguly) की नियुक्ति भारतीय क्रिकेट को आगे ले जाने की दिशा में एक सही कदम है. शास्त्री ने साथ ही महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य को लेकर उन पर सवाल उठाने वालों की भी आलोचना की.

शास्त्री ने एक मीडिया इंटरव्यू में कहा, ” बीसीसीआइ अध्यक्ष बनने के लिए मैं सौरभ को दिल से बधाई देता हूं. उनकी नियुक्ति भारतीय क्रिकेट को सही दिशा में आगे ले जाने के लिए एक बड़ा संकेत है.” उन्होंने कहा, “वह हमेशा से ही एक स्वाभाविक नेता रहे हैं. उनके जैसा शख्स इस पद के लिए सही है. उन्होंने इससे पहले बंगाल क्रिकेट संघ को भी चार-पांच साल तक बतौर अध्यक्ष अपनी सेवाएं दी हैं. अब बीसीसीआई के अध्यक्ष के तौर पर उनका चयन होना

मुख्य कोच ने साथ ही कहा, “भारतीय क्रिकेट बोर्ड के लिए ये समय बड़ा परेशानी भरा था. उनको बीसीसीआइ को फिर से विशाल बनाने के लिए बहुत मेहनत करनी होगी.” गांगुली ने हाल ही में हितों के टकराव की वजह से शास्त्री के दोबारा इंटरव्यू देने की जरूरत को खारिज करते हुए कहा था कि इसकी जरूरत नहीं है.

उन्होंने कहा, “धोनी पर बोलने वालों में से आधे लोग अपने जूतों के फीते तक सही से नहीं बांध सकते. देखिए कि उन्होंने देश के लिए क्या उपलब्धियां हासिल की हैं. लोग इतनी जल्दी में क्यों हैं कि वह अब संन्यास ले लें? शायद उनके पास बात करने के लिए कोई और मुद्दा नहीं है.”

शास्त्री ने कहा, “वह खुद और जो भी उन्हें जानते हैं- सभी को पता है वह जल्दी ही इस खेल से दूर हो जाएंगे. तो फिर इसे जब होना है, तब होने दो. उनको लेकर खुद से बयानबाजी करना उनके प्रति असम्मान है.” कोच ने साथ कहा, “भारत के लिए 15 साल खेलने वाले खिलाड़ी को क्या यह नहीं पता होगा कि कब क्या करना सही होगा? धोनी ने अपने खेल से यह अधिकार पाया है कि वह खुद यह निर्णय लें कि उन्हें कब संन्यास लेना है.”

Page 4MP Achievement Digital AD_300X250