फिल्म 'सांड की आंख' ने पहले दिन किया कमाल - Samacharline.com

पहली बारिश में ही ‘जलमग्न’ हुआ महाकाल क्षेत्र का मार्ग, व्यवस्थाओं की खुली पोल, हरसिद्धि से चारधाम मंदिर मार्ग पर जलभराव, श्रद्धालुओं और राहगीरों को उठानी पड़ी परेशानी – दीपक कोडापे

उज्जैन। सिंहस्थ 2028 की तैयारियों और...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के साथ सिंहस्थ : 2028 के दृष्टिगत नवीन घाट निर्माण कार्य का किया अवलोकन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में आया अभूतपूर्व बदलाव : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़, 20 जून : हरियाणा के मुख्यमंत्री...

बॉलीवुड

फिल्म ‘सांड की आंख’ ने पहले दिन किया कमाल

इस साल दिवाली के मौके पर तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर की फिल्म उनके सीनियर एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल और एक्टर राजकुमार राव की फिल्म मेड इन चाइना से टकराई है. भूमि और तापसी की फिल्म सांड की आंख इस शुक्रवार, 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. यूपी के बागपत की शूटर दादियों की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म की चर्चा हर तरफ हो रही है.

फिल्म की रिलीज से पहले इसकी कास्टिंग को लेकर काफी विवाद हुए लेकिन रिलीज के बाद फैंस ने इसकी खूब तारीफ की. फिल्म सांड की आंख को बढ़िया रिव्यू मिल रहे हैं और अब इसकी पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट भी सामने आ गई है. माना जा रहा है कि तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर स्टारर इस फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर लगभग 4.5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है.

बता दें कि फिल्म सांड की आंख की कहानी यूपी के बागपत की चंद्रो तोमर और प्रकाशी तोमर के जीवन पर आधारित है. फिल्म में दोनों के घर में बंधकर रहने से लेकर शूटर दादी बनने के सफर को दिखाया गया है. इस फिल्म को डायरेक्टर तुषार हीरानंदानी ने बनाया है. इसकी चर्चा काफी समय से हो रही है और तापसी और भूमि के काम की प्रशंसा फैंस और बॉलीवुड के स्टार्स भी कर रहे हैं.

फिल्म सांड की आंख में तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर के अलावा विनीत कुमार सिंह और प्रकाश झा जैसे एक्टर्स भी हैं, जिन्होंने बढ़िया काम किया है. इस फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिलने के आसार जताए जा रहे हैं. रिलीज से पहले ही फिल्म को उत्तरप्रदेश और राजस्थान में टैक्स फ्री कर दिया गया था.