उत्तराखंड : हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए प्रभावी निर्देश
उत्तराखंड। चमोली की नीति घाटी में भारी बारिश के चलते उफान पर...
samacharline.com | Straight from Mahakal Dham
Watch direct live telecast and divine darshan of Lord Mahakal's holy procession. Streamed live in HD directly on this portal.
उत्तराखंड। चमोली की नीति घाटी में भारी बारिश के चलते उफान पर...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर के दशहरा मैदान स्थित...

अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने अमेरिकी विशेष बलों द्वारा इस्लामिक स्टेट के आका और खूंखार आतंकी अबु बक्र अल-बगदादी को मारे जाने की वीडियो और फोटोज को बुधवार को प्रसारित किया।रक्षा विभाग द्वारा जारी की गई ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरों में देखा जा सकता है कि किस प्रकार अमेरिकी सैनिक उत्तर-पश्चिम सीरिया में बने एक परिसर में प्रवेश कर रहे हैं, जहां दुनिया का सबसे खूंखार आतंकी छिपा बैठा था।
पेंटागन ने सीरिया के इदलिब प्रांत में बगदादी के परिसर में हमले के लिए गए अमेरिकी सेना के हेलीकॉप्टरों पर गोलीबारी करने वाले अज्ञात हमलावरों के समूह पर हवाई हमले का वीडियो भी जारी किया। यह हमलावर अमेरिकी हेलिकॉप्टरों को देखकर उनपर हमला करने लगे थे।
जहां बगदादी छिपा बैठा था, वहां की हमले से पहले की तस्वीरों और हमले की बाद की तस्वीरों को भी जारी किया गया है।कार्रवाई में दो बच्चे मारे गए ना कि तीन जैसा ट्रंप ने कहा था.यूएस सेंट्रल कमांड के कमांडर मरीन कॉर्प्स जनरल केनेथ मैकेंजी ने बताया कि परिसर को बगदादी के मारे जाने के बाद ढ़हा दिया गया। उन्होंने बताया कि हमने इसे ऐसा कर दिया कि यह एक पार्किंग की तरह दिखने लगा लेकिन जिसमें बड़े गड्ढों हो।
मैकेंजी ने पेंटागन में संवाददाताओं से बात करते हुए बगदादी पर की गई कार्रवाई के बारे में कुछ नई जानकारियां भी दी। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई में दो बच्चे मारे गए ना कि जैसा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि हमले में तीन बच्चे मारे गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी बच्चे 12 साल से कम के थे।
जब मैंकेजी से यह पूछा गया कि राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया था कि बगदादी भाग कर सुरंग में चला गया था और सैनिकों के सामने रोने और गिड़गिड़ाने लगा, इस पर आप क्या कहना चाहेंगे?
इसके जवाब में मैंकेजी ने कहा कि बगदादी दो छोटे बच्चों के साथ एक सुरंग में घुस गया और फिर खुद को उड़ा लिया, जबकि उसके लोग बाहर ही थे। उन्होंने बताया कि उसने आखिरी समय में बचने के लिए हम पर सुरंग में से गोलियां भी चलाई थी।