कम्पयूटर, मोबाइल का लगातार प्रयोग करते हैं तो इन बातों का जरूर ख्याल रखें - Samacharline.com

“सेवा के 25 साल” प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान -डॉ. मोहन यादव

यशस्वी श्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात...

UPI पर मर्चेंट फीस के विरोध में 18 सितंबर से दुकानों पर लगेंगे पोस्टर

इंदौर। UPI भुगतान पर प्रस्तावित मर्चेंट...

From Financial Inclusion to Financial Empowerment: Why India Needs ‘Arth Shala’ -CA Harsh Mantri

In a small town in Madhya...

विशेषहेल्थ और केयर

कम्पयूटर, मोबाइल का लगातार प्रयोग करते हैं तो इन बातों का जरूर ख्याल रखें

जब ज़ुबां ख़ामोश होती है, तब ये बात करती है दिल के हर राज़ खोलती है आँखें जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण हैं और इन नाजुक सी आँखों को नज़रअंदाज़ नहीं कर सकते इसलिए जरूरी है विशेष तौर पर इनका ध्यान रखा जाए। खान- पान से लेकर एक्सरसाइज़ तक हर बात है महत्वपूर्ण। तो आइए जानते हैं खूबसूरत आँखों का कैसे रखें ख्याल…

  • पलकें झपकाएं, हथेली से ढंकना (पामिंग), ज़ूम इन ज़ूम आउट, गोल-गोल आंखें घुमाएं, आंखों को आराम भी दें।
  • गोल-गोल आंखें घुमाएं आंखों को पहले 10 बार क्लॉकवाइज़ और 10 बार एंटी-क्लॉकवाइज़ घुमाएं. आंखों की बेहतर रोशनी के लिए यह एक बढ़िया एक्सरसाइज़ है।
  • आंखों को आराम भी दें कुर्सी पर आराम से बैठें और सिर पीछे करके आंखें बंद कर लें. 3 मिनट तक इसी पोज़ीशन में रहें। दिन में कम से कम एक बार यह एक्सरसाइज़ करें।

आई केयर टिप्स

  • स्वस्थ आंखों व बेहतर रोशनी के लिए रोज़ाना 6-8 घंटे की नींद ज़रूरी है।
  • नियमित रूप से आंखों का चेकअप करवाते रहें।
  • धूप में निकलते समय हमेशा सनग्लासेस का इस्तेमाल करें।
  • अगर आप स्पोर्ट्स के लिए जाते हैं, तो खेलते व़क्त आंखों की सुरक्षा का ध्यान रखें।
  • कंप्यूटर पर काम करते समय हर 50 मिनट में 10 मिनट का ब्रेक लें. इससे आंखों को आराम मिलेगा।
  • अगर आपके विज़न में ज़रा भी बदलाव आया है या फिर आपको लगातार सिरदर्द हो रहा है, तो तुरंत डॉक्टर को मिलें।
  • ब्रेक के दौरान आंखों पर ठंडे पानी के छींटे मारें।
  • अच्छी क्वालिटी का आई मेकअप इस्तेमाल करें।