यूपीआई शुल्क के विरोध में इंदौर के व्यापारियों ने कसी कमर, अहिल्या चेम्बर्स ने बड़ी तादाद में पोस्टर प्रिंट करवाए, 23 सितंबर को ‘नो यूपीआई डे’ के जरिए जनसमर्थन जुटाने की तैयारी
इंदौर। यूपीआई के माध्यम से होने...
Mumbai is being Rebuilt. India is...
यशस्वी श्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात...

माहानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) इन दिनों ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (Kaun Banega Crorepati) होस्ट कर रहे हैं. लेकिन हाल ही में केबीसी के सेट पर एक ऐसा मेहमान आया,
जिसकी फोटो अमिताभ बच्चन ने भी अपने ट्विटर हैंडल से शेयर की. यह नया मेहमान कोई और नहीं, बल्कि एक बिल्ली है जो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के सेट पर मौजूद नजर आ रही है अमिताभ बच्चन द्वारा शेयर की गई ये फोटो लोगों का खूब ध्यान खींच रही है.
फोटो को पोस्ट करते हुए अमिताभ बच्चन ने एक छोटी सी कविता भी लिखी है, जिसे पढ़कर किसी की भी हंसी छूट जाएगी.अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने लिखा, “ऐ बिलौरी, बिल्ली बिल्ली, खेलन चली केबीसी, जैसे आई फास्टेस्ट फिंगर, लोट पोट हो गई वहीं, अब.” फोटो को पोस्ट करते हुए अमिताभ बच्चन ने बताया कि बिल्ली केबीसी खेलने आई थी, लेकिन जैसे ही फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट की बारी आई, वह वहीं लोट-पोट हो गई.