यूपी में BJP का है जमाना तो सपा क्यों बन रही दलबदलुओं का सियासी ठिकाना?
उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दल अपने सियासी-सामाजिक समीकरण दुरुस्त करने में जुटे...
उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दल अपने सियासी-सामाजिक समीकरण दुरुस्त करने में जुटे...
विदेशी संस्थाओं द्वारा भारत में लोकतांत्रिक स्थिति की आलोचना की गई है,...
फरवरी महीने में थोक मूल्य आधारित सूचकांक (WPI) बढ़कर 4.17 फीसदी पर...
बंगाल की चुनावी रेस में बीजेपी और टीएमसी एक दूसरे से एक...

सर्दी के मौसम में कई प्रॉब्लम्स बढ़ जाती है जैसे कि शरीर के कई हिस्सों में दर्द, किसी पुरानी चोट में फिर से तकलीफ शुरू होना, ड्राई स्किन व होंठों फटना, जोड़ों का दर्द बढ़ जाना आदि। इन प्रॉब्लम्स से बचने का सबसे अच्छा तरीका है हरी पत्तेदार सब्जियां। विंटर सीजन की सबसे बड़ी खासियत यही है कि इन दिनों में खाने के लिए कई हेल्दी हरी सब्जियों के ऑप्शन मिल जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी स्वस्थ और इन समस्याओं से बचे रहना चाहते हैं तो अपना डाइट में इन हरी सब्जियों को जरूर शामिल करें।
चलिए अब आपको बताते हैं कि इस मौसम में किन चीजों का सेवन आपके लिए फायदेमंद है।ब्रोकली-ब्रोकली ना सिर्फ वजन कंट्रोल करने में मदद करती है बल्कि से कैंसर का खतरा भी काफी हद तक कम होता है। इसके अलावा इसमें पाए जाने वाले तत्व आपको सूजन, बुखार जैसी समस्याओं से बचाने में भी मददगार है।
पालक-आयरन, मैग्नीशियम, विटामिन A और K से भरपूर पालक ब्लड सर्कुलेशन को सही रखती है। साथ ही इससे इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है, जिससे आप इस मौसम में होने वाली कई बीमारियों से बचे रहते हैं। इसके अलावा यह मेटाबॉलिज्म बढ़ाकर वजन कंट्रोल करने में भी मदद करती है।
चौलाई-चौलाई में एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-इन्फ्लैमेटरी गुण होते हैं जोकि स्वास्थ्य को ठीक रखने में मदद करते हैं। हफ्ते में 1 बार इस सब्जी का सेवन करने से आप कई समस्याओं से बचे रहते हैं।