अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी- द अनसंग वारियर' का ट्रेलर रिलीज - Samacharline.com

“सेवा के 25 साल” प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान -डॉ. मोहन यादव

यशस्वी श्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात...

UPI पर मर्चेंट फीस के विरोध में 18 सितंबर से दुकानों पर लगेंगे पोस्टर

इंदौर। UPI भुगतान पर प्रस्तावित मर्चेंट...

From Financial Inclusion to Financial Empowerment: Why India Needs ‘Arth Shala’ -CA Harsh Mantri

In a small town in Madhya...

बॉलीवुड

अजय देवगन की फिल्म ‘तानाजी- द अनसंग वारियर’ का ट्रेलर रिलीज

सुपरस्टार अजय देवगन की 100वीं फिल्म ‘तानाजी- द अनसंग वारियर’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे अजय ने फैंस के लिए इंस्टाग्राम पर ट्रेलर साझा किया है। मराठा योद्धा तानाजी मालसुरे के जीवन पर आधारित यह फिल्म अगले साल 10 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

फिल्म में अजय देवगन के अलावा सैफ अली खान उदयभान का किरदार निभा रहे हैं। वहीं शरद केलकर छत्रपति शिवाजी के किरदार में हैं और काजोल सावित्री बाई मालसुरे का रोल में हैं।

अजय देवगन और भूषण कुमार की ‘तानाजी- द अनसंग वारियर’ अगले साल 10 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। खास बात है यह है कि इस फिल्म के साथ ही अजय देवगन फिल्म इंडस्ट्री में अपने तीन दशक भी पूरे कर लेंगे।फिल्म क्रिटिक तरन आदर्श ने फिल्म के विजुअल्स और कास्ट की जमकर तारीफ की। साथ ही अजय को फिल्मों के शतक पर बधाई दी।