क्या रात में केले खाने से होता है नुकसान - Samacharline.com

“सेवा के 25 साल” प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान -डॉ. मोहन यादव

यशस्वी श्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात...

UPI पर मर्चेंट फीस के विरोध में 18 सितंबर से दुकानों पर लगेंगे पोस्टर

इंदौर। UPI भुगतान पर प्रस्तावित मर्चेंट...

From Financial Inclusion to Financial Empowerment: Why India Needs ‘Arth Shala’ -CA Harsh Mantri

In a small town in Madhya...

विशेषहेल्थ और केयर

क्या रात में केले खाने से होता है नुकसान

केला एक ऐसा फल है जो दुनियाभर में सबसे ज्यादा खाया जाता है। इसमें कई तरह के पौष्टिक तत्व और विटामिन होते हैं जो कि सेहत के लिए बेहद लाभकारी हैं। केले में फाइबर की अच्छी खासी मात्रा होती है। इसके अलावा, इस फल में कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम और विटामिन पाया जाता है।

केला आपके हृदय के स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभकारी फल है। अगर आप पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो रोज आपको केले और दूध का सेवन करना चाहिए। लेकिन इस बीच सवाल उठता है कि क्या रात में केले खाने से शरीर को नुकसान होता है।

आइए जानते हैं कि रात में केला खाना चाहिए या नहीं…

रात में केला खाने को लेकर कई तरह की भ्रांतियां जुड़ी हैं। अक्सर आपने लोगों के मुंह से सुना होगा कि रात में केला खाने से सेहत को नुकसान होता है। कहा जाता है कि रात में केले खाने से सर्दी-खांसी बढ़ जाती है। लेकिन क्या सच में ऐसा होता है

यह आपके लिए जानना बेहद जरूरी है। रात में केले खाने से शरीर को नुकसान होता है इसके कोई वैज्ञानिक साक्ष्य नहीं है।  लेकिन आयुर्वेद के मुताबिक रात में केले खाने से गले में खरांश और सर्दी खांसी की समस्या हो सकती है।