चर्चा में दबंग 3 का Yu Karke गाना, सलमान खान ने शेयर किया टीजर - Samacharline.com

पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हरिद्वार-  धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के...

ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली...

मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...

बॉलीवुड

चर्चा में दबंग 3 का Yu Karke गाना, सलमान खान ने शेयर किया टीजर

सलमान खान की आने वाली फिल्म दबंग 3 को लेकर लोगों में क्रेज बना हुआ है. अब दबंग 3 से जुड़ा एक नया गाना रिलीज होने वाला है. इस गाने का टीजर फिलहाल रिलीज कर दिया है.

सलमान खान की आने वाली फिल्म दबंग 3 को लेकर लोगों में क्रेज बना हुआ है. अब दबंग 3 से जुड़े एक गाने का वीडियो रिलीज होने वाला है. इस गाने का टीजर फिलहाल रिलीज कर दिया है.

दबंग 3 के नए गाने का नाम ‘यू करके’ है. इस गाने का टीजर अब सामने आया है, जिसमें जबरदस्त डांस स्टेप्स देखे जा सकते हैं. फिल्म के गाने के इस टीजर में सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा काफी एनर्जी से भरपूर नजर आ रहे हैं.

सलमान खान ने गाया गाना

इस फिल्म के गाने का ऑडियो पहले ही रिलीज किया जा चुका है. अब इस गाने का वीडियो कल सामने आने वाला है. इस गाने की खासियत है कि इसे सलमान खान ने खुद गाया है. सलमान के अलावा इस गाने को सिंगर पायल देव ने गाया. वहीं साजिद-वाजिद ने इसे म्यूजिक दिया है. ये गाना सोनाक्षी सिन्हा के किरदार रज्जो और सलमान खान के किरदार चुलबुल पांडे पर फिल्माया गया है.

बता दें कि फिल्म दबंग 3 में सलमान खान संग सई मांजरेकर, सोनाक्षी सिन्हा और अरबाज खान हैं. इस फिल्म को डायरेक्टर प्रभु देवा बना रहे हैं. ये 20 दिसंबर को रिलीज होगी.