Heat-Not-Burn (HNB) Devices MNCs Playing a Dangerous Game with Youth Psyche: Manav Rachna School Ex Principal Calls for Policy Overhaul
New Delhi, May 2026 — Raising serious concerns...
New Delhi, May 2026 — Raising serious concerns...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि...
केन्द्र सरकार द्वारा आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन-2026 के...
संजय दत्त, अर्जुन कपूर और कृति सेनन की फिल्म ‘पानीपत’ 6 दिसंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म की स्टार कास्ट इसके प्रमोशन में जुटी है। इसी बीच संजय दत्त, कृति सेनन और डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर प्रमोशन के लिए द कपिल शर्मा शो में पहुंचे। संजय दत्त ने मजाकिया अंदाज में कहा कि पानीपत में कृति की परफॉर्मेन्स देखने के बाद वे उन्हें अपनी 309वीं गर्लफ्रेंड बनाने तैयार हैं।
कपिल के सवाल पर दिया पंच : कपिल ने शो के दौरान संजय से उनकी 308 गर्लफ्रेंड्स के बारे में सवाल पूछा जिसके बारे में उनकी बायोपिक ‘संजू’ में बताया गया था। इस पर संजय ने जवाब देते हुए कहा कि वे अभी भी इस संख्या को बढ़ा सकते हैं। जिस तरह से कृति ने पानीपत में परफॉर्म किया है वे आसानी से उनकी 309वीं गर्लफ्रेंड बन सकती हैं।
पानीपत की तीसरी लड़ाई पर बनी है फिल्म : पानीपत में कृति सेनन ने सदाशिव भाऊ की पत्नी पार्वती बाई की भूमिका निभाई है। संजय दत्त अहमद शाह अब्दाली के रोल में नजर आएंगे। वहीं अर्जुन कपूर सदाशिव भाऊ बनेंगे। 1761 में मराठों और अब्दाली की सेना के बीच हुई पानीपत की तीसरी लड़ाई पर बनी फिल्म में जीनत अमान, पद्मिनी कोल्हापुरे भी नजर आएंगी।